newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Controversy: ‘ब्राह्मण चलाते हैं बड़े बूचड़खाने’, झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष जलेश्वर महतो का विवादित बयान, भड़के ब्राह्मण और बीजेपी

एक तरफ राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकालकर समाज के सभी वर्गों की एकजुटता की बात कह रहे हैं। वहीं, उनकी पार्टी के नेता और झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने समाज को बांटने वाला विवादित बयान दिया है। जलेश्वर का वीडियो वायरल हुआ है। जलेश्वर कहते दिखते हैं कि बूचड़खाने ब्राह्मण चला रहे हैं।

बाघमारा। एक तरफ राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकालकर समाज के सभी वर्गों की एकजुटता की बात कह रहे हैं। वहीं, उनकी पार्टी के नेता और झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने समाज को बांटने वाला विवादित बयान दिया है। जलेश्वर महतो का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में जलेश्वर कहते दिखते हैं कि सारे बड़े बूचड़खाने ब्राह्मण चला रहे हैं। जलेश्वर के इस बयान से ब्राह्मण संगठन और बीजेपी भड़क गए हैं। बीजेपी ने जलेश्वर के बयान को आधार बनाकर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। जलेश्वर का ये वीडियो बाघमारा इलाके के माटीगढ़ा में दिया गया बताया जा रहा है। गोवर्धन पूजा के मौके पर यहां एक कार्यक्रम में झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष पहुंचे थे। सुनिए जलेश्वर महतो ने क्या कहा।

वायरल वीडियो में जलेश्वर कहते दिखते हैं कि जितने बड़े बूचड़खाने हैं, उनको ब्राह्मण चला रहे हैं। इस दौरान मंच पर कुछ ब्राह्मण भी बैठे थे। एक ब्राह्मण की ओर देखकर जलेश्वर महतो कहते हैं कि माफी कीजीएगा। उच्च कोटि के लोग ये सब कर रहे हैं। जलेश्वर के बयान का वीडियो सामने आने के बाद झारखंड ब्राह्मण कल्याण मंच ने प्रदर्शन और पुतला जलाने का एलान किया है। विप्र सेना के मिल्टन पार्थसारथी और विप्र समाज ने जलेश्वर से माफी मांगने के लिए भी कहा। आजसू ने भी जलेश्वर के बयान की निंदा कर माफी की मांग की। इसके बाद जलेश्वर ने माफी मांगी और कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर प्रचारित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्वजों ने ब्राह्मणों का सम्मान किया और हम भी करते हैं।

वहीं, जलेश्वर के ब्राह्मण विरोधी बयान पर बीजेपी भी भड़क गई है। गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। निशिकांत ने ट्वीट में लिखा कि राहुल गांधी को जलेश्वर महतो कसाई कहकर निशाना बना रहे हैं। क्योंकि राहुल गांधी खुद को जनेऊधारी ब्राह्मण कहते हैं। बीजेपी के बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष बच्चू राय ने भी जलेश्वर पर समाज को बांटकर सियासी फायदा लेने का आरोप लगाया है। धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कहा है कि जलेश्वर का बयान कांग्रेस की सोच को दिखाता है। वो पार्टी के एजेंडे के मुताबिक बयान दे रहे हैं।

rahul gandhi and jaleshwar mahto