newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Corona Guidelines: दिल्ली में 1 नवंबर से खोले जाएंगे सभी स्कूल, छठ पूजा के लिए भी मिली मंजूरी

Corona Guidelines: कोरोना काल में बंद किए गए दिल्ली के सभी स्कूल अब 1 नवंबर से खोल दिए जाएंगे। दिल्ली के सभी स्कूलों में 1 तारीख से पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ ही दिल्ली सरकार की ओर से छठ पूजा के लिए मंजूरी दे दी गई है।

नई दिल्ली। कोरोना काल में बंद किए गए दिल्ली के सभी स्कूल अब 1 नवंबर से खोल दिए जाएंगे। दिल्ली के सभी स्कूलों में 1 तारीख से पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ ही दिल्ली सरकार की ओर से छठ पूजा के लिए मंजूरी दे दी गई है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ऐलान करते हुए कहा है कि दिल्ली में सभी क्लासों के लिए स्कूल 1 नवंबर से खुल दिए जाएंगे। सिसोदिया ने इसके साथ ही बताया कि DDMA की हुई बैठक में स्कूल खोले जाने पर निर्णय लिया गया था। साथ ही सार्वजनिक छठ पूजा के आयोजन को भी सरकार की ओर से अनुमति मिल गई है।

बता दें कि पहले दिल्ली सरकार ने राजधानी में छठ पूजा के सार्वजनिक आयोजन पर रोक लगा दी थी। लेकिन अब सरकार के अपने उस आदेश को वापस लेने की का फैसला कर लिया है। अब दिल्ली में सार्वजनिक जगहों पर छठ पूजा किए जाने की मंजूरी दे दी गई है। लेकिन यमुना के घाट पर इसका आयोजन नहीं होगा। इसके लिए कुछ निर्दिष्ट सार्वजनिक स्थान तय किए जाएंगे।

punjab school

वहीं स्कूल खोले जाने के फैसले पर बात करते हुए कहा गया है कि स्कूल स्टाफ का 100% वैक्सीन होना जरूरी होगा। जानकारी मुताबिक, 98% स्टाफ को कम से कम 1 डोज लग चुकी है। हालांकि दिल्ली में फिलहाल 9वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूल खोले जा चुके हैं। इन स्कूलों में परीक्षाओं का संचालन कोविड-19 गाइडलाइंस और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ किया जा रहा है। बता दें कि डीडीएमए ने इस मामले में पिछला आदेश 30 सितंबर तक के लिए लिया था।