नई दिल्ली। देश में कोरोना (Coronavirus) के मामले बढ़ते जा रहे है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 44,059 नए मामले (New Cases of Corona) सामने आए है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 91,39,866 हो गई है। सरकार के तमाम दावे और रणनीति फेल होती नजर आ रही है। कोरोना के केस बढ़ने के पीछे की सबसे बड़ी वजह रही है त्योहार।
पिछले 24 घंटों में कोरोना से 511 लोगों की मौत हुई जिससे मरने वालों का कुल आंकड़ा 1,33,738 हो गया है। कुल एक्टिव केस 4,43,486 हो गए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में 41,024 लोगों के डिस्चार्ज होने के साथ कुल डिस्चार्ज हुए लोगों की संख्या 85,62,642 है।
भारत में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 44,059 नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या 91,39,866 हुई। 511 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,33,738 हुई।
कुल सक्रिय मामले 4,43,486 हो गई है। 41,024 नए डिस्चार्ज मामलों के बाद कुल ठीक हुए मामलों की संख्या 85,62,642 हुई। pic.twitter.com/SS4eas8Mq6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 23, 2020
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, 22 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 13,25,82,730 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8,49,596 सैंपल कल टेस्ट किए गए है।
कल (22 नवंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 13,25,82,730 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8,49,596 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/6fNsaJnOOk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 23, 2020
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सक्रिय मामले 20,000 से कम हैं और 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सक्रिय मामले 20,000 से ज्यादा हैं।
26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सक्रिय मामले 20,000 से कम हैं और 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सक्रिय मामले 20,000 से ज़्यादा हैं: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय #COVID19 pic.twitter.com/6JhXlKcf1A
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 23, 2020