newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मुंबई में स्वास्थ्य व्यवस्था खास्ताहाल, कोरोना के मरीजों से खचाखच भरे अस्पताल!

महाराष्ट्र में गुरुवार शाम तक कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 77 हजार 793 और मृतकों की संख्या 2710हो गई। पिछले 24 घंटे मेंयहां 2933 नएकेस मिले, जबकि 123 मरीजों की मौत हुई।

मुंबई। महाराष्ट्र में गुरुवार शाम तक कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 77 हजार 793 और मृतकों की संख्या 2710हो गई। पिछले 24 घंटे मेंयहां 2933 नएकेस मिले, जबकि 123 मरीजों की मौत हुई। देश के कुल 2 लाख 17 हजार 967 केसों में से 35% मरीज सिर्फ महाराष्ट्र में हैं। 1 जून से 4 जून के बीच एक्टिव कोविड-19 मरीज में वृद्धि दर 11.29% है।

इस संकट के समय में मुंबई के अस्पताल कोरोना मरीजों से खचाखच भरे हुए हैं और अब नए मरीजों के लिए अस्पताल में जगह कम पड़ती दिखाई दे रही है। मुंबई के अस्पताल में 9092 बेड की व्यवस्था है, जिसमें से 94% मतलब 8570 बेड पर मरीज भर्ती हैं। इसी तरह आईसीयू के 98% बेड पूरी तरह से भरे हुए हैं। यहां पर 1097 आईसीयू बेड हैं जबकि 1098 बेड पर मरीज हैं। इसी तरह कोविड केयर बेड भी 61 % तक भर चुके हैं। यहां पर 7107 बेड की व्यवस्था की गई थी, जिसमें से 43338 बेड पर कोरोना मरीज भर्ती हैं। मुंबई के अस्पतालों में 85% वेंटिलेटर पर मरीज पहले से हैं और 74% ऑक्सीजन बेड पूरी तरह से भर चुके हैं।

गौरतलब है कि मुंबई में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,442 नए मामले सामने आने के साथ ही महानगर में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 44,704 पहुंच गया है, जबकि इस महामारी से 48 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,465 हो गई है।1 बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के मुताबिक मुंबई में वर्तमान में 25,141 लोगों का इलाज चल रहा है।

uttrakhand corona

बीएमसी ने बताया कि गुरुवार को कोरोना वायरस के 845 संदिग्ध मरीजों को मुंबई के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया। नगर निकाय ने बताया कि अब तक मुंबई में 18,098 मरीज बीमारी से ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 696 मरीज ठीक हुए हैं।