newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

युद्ध स्तर पर राहत पहुंचाने का काम कर रही है योगी सरकार, अब जरूरी सामानों की घर घऱ डिलीवरी का फैसला

कोरोना से लड़ाई में योगी सरकार युद्ध स्तर पर डटी हुई है। जनता को राहत पहुंचाने के एक के बाद दूसरे महत्वपूर्ण फैसले लिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब जरूरी वस्तुओं की डोर स्टेप डिलिवरी का फैसला लिया गया है

लखनऊ। कोरोना से लड़ाई में योगी सरकार युद्ध स्तर पर डटी हुई है। जनता को राहत पहुंचाने के एक के बाद दूसरे महत्वपूर्ण फैसले लिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब जरूरी वस्तुओं की डोर स्टेप डिलिवरी का फैसला लिया गया है। इससे पहले योगी सरकार ने दिहाड़ी मजदूरों के खाते में हजार रुपया रोज पहुंचाने की नर सेवा नारायण सेवा योजना भी शुरू की थी।

यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीएम के आदेश पर डोर स्टेप डिलेवरी करने का फैसला किया गया है। सरकार जरूरी सामानों की घर-घर डिलीवरी कराएगी। 5000 ई-रिक्शा के जरिए घर-घर सामान भेजे जाएंगे। अहम बात यह भी है कि मूल्य निर्धारण पर विशेष तौर पर बल दिया जाएगा ताकि कीमतें न बढ़ सके।

Chief Minister Yogi Adityanath

योगी सरकार ने कम्युनिटी किचन को चालू करने के निर्देश भी दिए हैं। इससे गरीबों को विशेष मदद मिलेगी। यूपी सरकार 12000 वाहन के जरिये घर-घर पर डिलेवरी की व्यवस्था कर रही है। लोगों को बिना वजह बाहर नही निकलने के लिए कहा गया है।

Coronavirus

नियम तोड़ने वाले 5599 लोगों का चालान किया गया है। साथ ही यूपी के 10,000 प्रधानों को कोरोना के बारे में जानकारी दी गयी है। अवनीश अवस्थी ने यह भी बताया कि अगर कर्फ्यू लगाने की नौबत आई तो वह भी लगाया जाएगा।