newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Coronavirus Update in India: देश में बीते 24 घंटे में आए 16,326 नए मामले, 666 लोगों की मौत

Coronavirus Update in India: देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में उतार-चढाव जारी है। देश में बीते 24 घंटों में वायरस (COVID-19) के 16,326 मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,73,728 है और 666 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में उतार-चढाव जारी है। देश में बीते 24 घंटों में वायरस (COVID-19) के 16,326 मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,73,728 है और 666 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। इसके अलावा केरल में 22 अक्टूबर को #COVID19 के 27,765 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 563 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। केरल सरकार ने बताया कि 21 अक्टूबर तक राज्य में कोविड से कुल 27,202 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार को भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,326 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 666 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। देश में इस वक़्त सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,73,728 है।

केरल में 27,765 नए मामले आए सामने

केरल में 22 अक्टूबर को कोरोना के 27,765 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 563 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। केरल सरकार ने बताया कि 21 अक्टूबर तक राज्य में कोविड से कुल 27,202 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।

बता दें कि हाल ही में कोरोना महामारी से जंग के दौरान भारत को बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई। भारत ने महामारी से जंग के दौरान 100 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज लगाने में कामयाबी हासिल की। इस बड़ी उपलब्धि पर देशवासियों ने जश्न मनाया और पीएम मोदी ने भी अपनी खुशी जताई और लोगों को बधाई दी।