newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

वैज्ञानिकों ने किया दावा, सिर्फ इन दो चीजों के इस्तेमाल से घट सकते हैं कोरोना के मामले!

पूरी दुनिया में कोरोना की वैक्सीन बनाने पर काम चल रहा है। लेकिन हाल ही में वैज्ञानिकों को कोरोना को टक्कर देने के लिए एक रामबाण के बारे में जानकारी मिली है।

नई दिल्ली। दुनियाभर में वैज्ञानिक कोरोनावायरस का इलाज ढूंढने के लिए दिन रात प्रयासरत हैं। मगर अबतक इसके बारे में कोई संतोषजनक परिणाम नहीं मिला है। भारत समेत पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस का प्रकोप झेल रही है। तो वहीं कोरोना की वैक्सीन बनाने पर भी काम चल रहा है। लेकिन हाल ही में वैज्ञानिकों को कोरोना को टक्कर देने के लिए एक रामबाण के बारे में जानकारी मिली है। इस जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस को हराने के लिए मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग बेहद जरूरी है।

यह स्टडी कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के अंतर्राष्ट्रीय कंप्यूटर विज्ञान संस्थान और हांगकांग के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के रिसर्च और वैज्ञानिक मॉडल पर आधारित है। इस स्टडी में पाया गया कि 6 मार्च को कोरोना वायरस के चलते जापान में सिर्फ 21 मौतें हुईं। इसकी मुख्य वजह है कि जापान में लोग बहुत पहले से ही मास्क पहन रहे हैं।

जापान के विपरीत अमेरिका में इसी दिन 2 हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी जो कि जापान के आंकड़े का 10 गुना अधिक है।

अधिकतर वैज्ञानिकों का मानना है कि कोरोना से निपटने के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग बेहद जरूरी है। कम से कम तब तक जब तक इसकी वैक्सीन की खोज नहीं कर ली जाती।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश के नाम संबोधन में मास्क पहनने पर जोर देते हुए कहा था कि हमेशा के लिए लॉकडाउन नहीं लगाया जा सकता है। कोरोना से बचने के लिए हमें मास्क का इस्तेमाल और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा।