newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Covid Vaccine: वैक्सीनेशन में भारत ने बनाया फिर रिकॉर्ड, अगस्त में G7 देशों से भी ज्यादा दी टीके की डोज

Covid Vaccine: इसे लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव श्री राजेश भूषण ने जानकारी देते हुए कहा कि अगस्त के अंतिम सप्ताह में प्रतिदिन 80 लाख से अधिक वैकसीन डोज़ लगाई गईं। इस रिकॉर्ड को कायम कर देश (भारत) G7 देशों को पछाड़ दिया है।

FILE PHOTO: A woman holds a small bottle labelled with a "Coronavirus COVID-19 Vaccine" sticker and a medical syringe in this illustration taken October 30, 2020. REUTERS/Dado Ruvic

नई दिल्ली। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकारों ने वैक्सीनेशन पर जोर दिया जिसका असर ये हुआ कि ज्यादातर राज्यों ने इसपर पकड़ बना ली है। वहीं अब एक ओर रिकॉर्ड भारत ने अपने नाम कर लिया है। प्रसार भारती न्यूज सर्विसेज के ताजा ट्वीट में कहा गया है, ‘भारत ने अगस्त महीने में 18 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज दी हैं। देश ने सभी G7 देशों की तुलना में अधिक टीके की खुराक दी है। इसके साथ, भारत वैश्विक मानचित्र पर अपनी छाप छोड़ता है, जिससे अपनी आबादी को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण करने में मदद मिलती है।’

इसे लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने जानकारी देते हुए कहा कि अगस्त के अंतिम सप्ताह में प्रतिदिन 80 लाख से अधिक वैक्सीन डोज लगाई गईं। इस रिकॉर्ड को कायम कर देश (भारत) G7 देशों को पछाड़ दिया है।

जी -7 सात विकसित लोकतांत्रिक देशों का समूह है जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, कनाडा, जापान, इटली के साथ ही जर्मनी शामिल हैं। हालांकि, 1998 में देशों के इस समूह में रूस शामिल हो गया था। लेकिन 2014 में क्रीमिया पर कब्जा करने के बाद उसे इससे बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। जब तक इसमें रूस शामिल था, तब तक इसे जी-8 कहा जाता था। जी-7 समूह स्वतंत्रता, मानवाधिकारों की सुरक्षा, लोकतंत्र, कानून का शासन, विकास और समृद्धि के सिद्धांत का पालन करता है।