newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi: दिल्ली यूनिवर्सिटी में दिनदहाड़े मर्डर, स्टूडेंट की चाकू मारकर हत्या, जानिए पूरा माजरा

राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। आज  दिल्ली में एक या दो नहीं, बल्कि तीन हत्याएं हुईं। जिस पर सीएम केजरीवाल ने भी बयान दिया था। उन्होंने बिगड़ चुकी कानून-व्यवस्था को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा।

नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी से सबद्ध आर्यभट कॉलेज में कुछ छात्र आपस में भिड़ गए जिसमें से एक छात्र को चाकू मार दिया गया। जिस छात्र  को चाकू मारा गया है, उसका नाम निखिल बताया जा रहा है। वारदात के बाद निखिल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेने के बाद जांच का सिलसिला शुरू कर दिया है। मामले की जांच के लिए समिति भी गठित की गई है। बता दें कि निखिल की उम्र महज 19 वर्ष थी। अब उसकी हत्या के बाद उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आइए, अब आगे आपको पूरा माजरा तफसील से बताते हैं कि आखिर निखिल की हत्या किस बात पर कर दी गई?

पूरा माजरा जानिए 

दरअसल, कुछ दिनों पहले कॉलेज में निखिल की गर्लफ्रेंड के साथ किसी दूसरे छात्र ने बदसलूकी की थी, जिसकी वजह से निखिल कि उन लड़कों के साथ कहासुनी हो गई थी और बात हाथापाई तक पहुंच चुकी थी, लेकिन बाद में स्थिति को संभाल लिया गया था, लेकिन आज जब निखिल रविवार को क्लास अटेंट करने पहुंचा, तो बताया जा रहा है कि जिन लड़कों के साथ उसका विवाद हुआ था, उन्हीं के साथ उसका आज फिर विवाद हुआ, लेकिन शायद निखिल को यह नहीं पता था कि आज ये लोग कोई जुबानी विवाद नहीं, बल्कि हत्या की स्क्रिप्ट लिखकर आए हैं। बता दें कि पहले दोनों के बीच विवाद जुबानी परिधि तक ही सीमित था, लेकिन देखते ही देखते पता नहीं उन्हें क्या हुआ कि उन्होंने चाकू से ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिया, जिससे निखिल बूरी तरह घायल हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल में  भर्ती करवाया या, लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है।

दिल्ली में बुलंद अपराधियों के हौसले 

बता दें कि राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। आज दिल्ली में एक या दो नहीं, बल्कि तीन हत्याएं हुईं। जिस पर सीएम केजरीवाल ने भी बयान दिया। उन्होंने बिगड़ चुकी कानून-व्यवस्था को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा।