newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sanjay Raut: उद्धव के बाद अब उनके करीबी संजय राउत मुश्किल में, जाना पड़ सकता है जेल!

उद्धव ठाकरे तो मुश्किल में हैं ही, अब उनके करीबी सांसद संजय राउत भी अपनी बयानबाजी को लेकर परेशानी में घिर गए हैं। संजय राउत पर महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने केस दर्ज किया है। संजय राउत ने आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने उनको जान से मार डालने की सुपारी दी है।

ठाणे। उद्धव ठाकरे तो मुश्किल में हैं ही, अब उनके करीबी सांसद संजय राउत भी अपनी बयानबाजी को लेकर परेशानी में घिर गए हैं। संजय राउत पर महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने केस दर्ज किया है। संजय राउत ने पिछले दिनों आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने उनको जान से मार डालने की सुपारी दी है। राउत के इस बयान पर उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया गया है। ठाणे की पूर्व मेयर मीनाक्षी शिंदे ने संजय राउत पर कापूरबावड़ी थाने में केस दर्ज कराया है। इस मामले में अब या तो संजय राउत को अपने आरोपों के बारे में कोर्ट में सबूत देने होंगे, या श्रीकांत शिंदे से माफी मांगनी होगी। संजय राउत पात्रा चॉल घोटाले के मामले में पहले ही काफी अर्से तक जेल में रह चुके हैं।

Sanjay Raut

ठाणे पुलिस के मुताबिक मीनाक्षी शिंदे ने संजय राउत के खिलाफ शिकायत दी है कि उन्होंने जन प्रतिनिधि श्रीकांत शिंदे पर बिना आधार के आरोप लगाया है। श्रीकांत शिंदे कल्याण लोकसभा सीट से सांसद हैं। इससे पहले शिंदे गुट के विधायक संजय शिरसाट ने संजय राउत के आरोपों पर निशाना साधा था। उन्होंने इसे सहानुभूति हासिल करने के लिए घटिया हथकंडा करार दिया था। शिरसाट ने कहा था कि संजय राउत की ओर से श्रीकांत शिंदे पर लगाए आरोपों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा था कि संजय राउत ऐसे बहुत इल्जाम लगाते हैं, जिनका कोई तथ्य नहीं होता है।

Sanjay Raut 1

संजय राउत ने सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे पर सुपारी देने के आरोप संबंधी चिट्ठी पुलिस को लिखी थी। संजय राउत ने अपनी चिट्ठी में लिखा था कि श्रीकांत शिंदे ने राजा ठाकुर नाम के गैंगस्टर को सुपारी देकर उनकी हत्या के लिए कहा है। राजा ठाकुर पहले भी जेल में रहा है। उसने ठाणे में एकनाथ शिंदे के समर्थन में पोस्टर लगवाए थे। राजा ठाकुर के बारे में चर्चा है कि वो ठाणे से अपना गैंग चलाता है।