newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Cow Slaughter: दिल्ली के फार्महाउस में गोकशी करने वालों पर भीड़ का धावा, 1 को पीटकर मारा, 5 गिरफ्तार

घटना दिल्ली के द्वारका इलाके के छावला की है। पुलिस के मुताबिक यहां एक फार्महाउस में राजाराम नाम का केयरटेकर था। उसने फार्महाउस में गायें पाल रखी थीं। रविवार को कुछ लोग यहां पहुंचे और राजाराम की मौजूदगी में गाय काटी। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई, तो उन्होंने वहां धावा बोल दिया।

नई दिल्ली। देश की राजधानी में गोकशी करने का मामला सामने आया है। घटना रविवार की है। गोकशी के आरोप में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि, मौके पर भीड़ ने एक आरोपी को पीटकर मार दिया। अब इस हत्या के मामले में शामिल लोगों की भी पुलिस तलाश कर रही है। घटना दिल्ली के द्वारका इलाके के छावला की है। पुलिस के मुताबिक यहां एक फार्महाउस में राजाराम नाम का केयरटेकर था। उसने फार्महाउस में गायें पाल रखी थीं। रविवार को कुछ लोग यहां पहुंचे और राजाराम की मौजूदगी में गाय काटी। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई, तो उन्होंने वहां धावा बोल दिया।

Delhi Police

पुलिस के मुताबिक ग्रामीणों के हत्थे राजाराम चढ़ा और उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। यूपी के हसनपुर निवासी मोहम्मद शानू भी गोकशी का आरोपी है। उसकी शिकायत पर राजाराम की भीड़ के हाथ हत्या का केस दर्ज किया गया है। छावला पुलिस के मुताबिक जिस जगह गोकशी हुई, वो शनि मंदिर के पास है। गोकशी की खबर मिलने पर रात करीब 2 बजे भीड़ ने फार्महाउस पर धावा बोल दिया था। भीड़ को वहां कटी हुई गाय मिली। इससे लोग भड़क गए। कुछ लोग गाय का मांस टेंपो में लाद भी रहे थे। इन सभी को भीड़ ने पीटना शुरू कर दिया। ये घायल हुए। जिन्हें अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा है।

delhi police coronavirus

 

इत्तिला मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक राजाराम जिंदा था। उसे पुलिस अस्पताल ले गई, लेकिन उसकी हालत खराब होने लगी। जिसके बाद राजाराम की मौत हो गई। गोकशी के आरोपी शानू ने पुलिस को बताया है कि गोकशी के लिए राजाराम ने ही उसे और साथियों को बुलाया था। शानू की इस बात की तस्दीक पुलिस कर रही है। आरोपियों पर सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।