newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिल्ली से स्वास्थ्यमंत्री की कोरोना को लेकर बयानबाजी, बाहरियों की वजह से बढ़ रहे कोरोना केस?

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को डेली में कोरोना के मामलों पर अपना बयान दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में शनिवार को 1130 लोग ठीक हुए हैं। इसी के साथ एक्टिव केस की संख्या 10667 रह गई है।

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना के 1404 पॉजिटिव केस पाए गए। इनको मिलाकर पूरी दिल्ली में 144,127 कुल केस हो गए हैं। इस पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को अपना बयान दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में शनिवार को 1130 लोग ठीक हुए हैं। इसी के साथ एक्टिव केस की संख्या 10667 रह गई है।

satyayendra jain

दिल्ली में शनिवार को कोरोना से 16 लोगों की मौत हो गई और अभी तक कुल मौतों का आंकड़ा 4098 है। हॉस्पिटल्स में बेड के बारे में सत्येंद्र जैन ने बताया कि 3058 कुल बेड खाली हैं, जबकि अलग-अलग अस्पतालों में 13527 कोरोना बेड निर्धारित हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना के आंकड़े देखे गए तो पता चला कि शनिवार को 97 पेशेंट भर्ती हुए, जो दिल्ली से बाहर के थे और 224 दिल्ली के थे। यानी दिल्ली में करीब 30-35 फीसदी मरीज बाहर के एडमिट हो रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, ”कई लोग मुझसे पूछते हैं कि हॉस्पिटल में एडमिशन कम नहीं हो रहे हैं। इसका कारण है कि दिल्ली में बाहर के भी बहुत पेशेंट आ रहे हैं।”

delhi corona

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा,”कल यह खबर भी चली कि दिल्ली में फिर से 1400 केस हो गए हैं। काफी बड़ी संख्या में लोग दिल्ली से बाहर जैसे गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद जैसी जगहों से आकर दिल्ली में टेस्ट करा रहे हैं। उनके टेस्ट कराने की वजह से संख्या बढ़ जाती है। जब हमारे लोग चेक करने के लिए घर पर जाते हैं, तो बड़ी संख्या में लोग मिलते नहीं हैं। पता चलता है कि वे दिल्ली से बाहर रहते हैं। दिल्ली का ट्रेंड कम हो रहा है। हॉस्पिटल एडमिशन इसलिए कम नहीं हो रहा, क्योंकि बाहर के पेशेंट बड़ी संख्या में पॉजिटिव आ रहे हैं।”