नई दिल्ली। पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। शुक्रवार को पुलिस ने हत्याकांड के बाद से फरार एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छत्रसाल स्टेडियम में 23 वर्षीय सागर की हत्या मामले में दिल्ली पुलिस ने रोहित करोर (Rohit Karor) को गिरफ़्तार किया। इस मामले में पहलवान सुशील कुमार समेत अब तक 8 लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है। बता दें कि ओलिंपिक में दो बार के पदक विजेता रहे सुशील कुमार को रविवार को साथी पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
हॉकी से सागर को पीट रहे थे सुशील, सामने आया वीडियो
उधर पहलवान सुशील कुमार की मुसीबतें अब और बढ़ गई हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें हाथ में रॉड लिए सुशील कुमार सागर धनखड़ की पिटाई करता दिख रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सुशील कुमार कुछ अन्य साथियों के साथ सरेआम लाठी-डंडों से पिटाई कर रहे हैं।
An exclusive Video of Olympian wrestler #sushilkumar Attacking Junior Wrestler who died later pic.twitter.com/HBPscC4JJE
— Journalist Siraj Noorani (@sirajnoorani) May 27, 2021