newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chhath: यमुना में जहरीले झाग को ‘ठिकाने’ लगाकर केजरीवाल सरकार ने थपथपाई पीठ तो लोगों का जवाब, ‘झील के चक्कर में झोल बन गए हम’

Chhath: दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक वीडियो सन्देश जारी करते हुए छठ के व्रतधारियों को बधाई तो और अपनी ही पीठ थपथपाने की कोशिश की तो सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई।

नई दिल्ली। आज छठ का महापर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है, लेकिन दिल्ली में छठ को लेकर अरविन्द केजरीवाल सरकार की खूब किरकिरी हो रही है। पहले छठ पर बैन लगाने की बात, फिर बेइंतजामी ने लोगों को आक्रोशित कर दिया है। हालात ये रहे कि लोगों को जहरीले यमुना के पानी में स्नान करना पड़ा। बीजेपी ने केजरीवाल पर इस मुद्दे को लेकर शुरू से ही घेरती आ रही है। मनोज तिवारी तो अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उस वक्त भी प्रदर्शन करने उतर गए थे, जब दिल्ली सरकार ने छठ पर रोक लगाने की बात कही थी। हालांकि अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने छठ पर हुई बदनामी से बचने का प्रयास किया तो सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें आड़े हाथ ले लिया।

दिल्ली से नहीं बल्कि यूपी और हरियाणा से फ़ैल रहा है यमुना में प्रदुषण?

दरअसल दिल्ली में जहरीले झाग के बीच छठ महापर्व मनाने के लिए श्रधालुओं को स्नान करना पड़ा। इसको लेकर जब केजरीवाल सरकार की किरकरी हुई तो उन्होंने इससे पल्ला झाड़ने की कोशिश की। कहा गया कि यमुना में प्रदुषण हरियाणा और उत्तर प्रदेश से आ रहा है। इसके बाद बीजेपी नेताओं ने खासकर मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार के इस दावे की पोल खोल दी है और उन जगहों का दौरा किया जहां-जहां जहरीला पानी यमुना में गिर रहा है।

सीएम केजरीवाल ने थपथपाई पीठ तो लोगों ने सुनाई खरी-खोटी!

वहीँ जब केजरीवाल सरकार के बदइंतजामी को लेकर लोग आक्रोश दिखाने लगे तो बुधवार सुबह यमुना के घाटों पर झाग को हटाने और प्रदुषण को छुपाने की कोशिश की जाने लगी। जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक वीडियो सन्देश जारी करते हुए छठ के व्रतधारियों को बधाई तो और अपनी ही पीठ थपथपाने की कोशिश की तो सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई।

देखिये वीडियो 

देखिये सीएम केजरीवाल के बधाई सन्देश पर लोगों ने किस तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं।

दरअसल दिल्ली सरकार ने पहले छठ पर्व पर रोक लगाने की बात कही थी। बीजेपी ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई तो दिल्ली सरकार ने छठ पर रोक लगाने से पीछे हट गई लेकिन छठ पर दिल्ली सरकार की बदइंतजामी ने लोगों को और आक्रोशित कर दिया। इतना ही नहीं दिल्ली के कई बड़े घाटों को बंद कर दिया गया था जिसके बाद कई श्रद्धालू आक्रोशित दिखाई दिए. ITO घाट पर पहुंचे कई श्रधालुओं को प्रतिबन्ध देखकर वापस लौटना पड़ा। इसके बाद सांसद परवेश साहिब सिंह ITO पहुंचे और बैरीकेड को हटा दिया और लोगों से यहां आकर पूजा करने के लिए भी कहा।