newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Uttar Pradesh: गोरखरपुर में एक घर से बुजुर्ग महिला और नाती का शव बरामद, पारिवारिक विवाद का अंदेशा

Gorakhpur Murder: मामला गोरखपुर(Gorakhpur) के शाहपुर थाना क्षेत्र के राम जानकी नगर(Ramjanki Nagar) में हुआ है। घर में शव मिलने के बाद गोरखपुर के SSP घटनास्थल पहुंचे और जायजा लिया।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में डबल मर्डर से सनसनी उस वक्त फैल गई जब एक ही घर में बुजुर्ग महिला और नाती का शव बरामद हुआ। बता दें कि मामला गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के राम जानकी नगर में हुआ है। घर में शव मिलने के बाद गोरखपुर के SSP घटनास्थल पहुंचे और जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हम इस घटना को अंजाम देने वाले हत्यारों को गिरफ्तार कर लेंगे। बता दें कि गोरखपुर सीएम योगी की कर्मस्थली है, ऐसे में खुलेआम इस तरह के वारदात पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हैं। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।पहली नजर में ये मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है। घर में सो रही बुजुर्ग महिला और उसके किशोर नाती की गला रेत कर हत्या की गई है। जानकारी के अनुसार, मृतक महिला (60) का अपने पति के साथ पिछले 7 सालों से संपत्ति विवाद चल रहा था। हालांकि, कुछ दिन पहले मामले में समझौता हो गया था।

murder

बता दें कि गुरुवार देर शाम महिला और उसके 14 साल के नाती की हत्या कर दी गई। इसकी सूचना पर डॉग स्‍क्वॉयड के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का जायजा लिया। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि बुजुर्ग महिला और लड़के की बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को जल्द अरेस्‍ट कर लेंगे।

up police

मृतक महिला की पहचान चंद्रा देवी के रूप में हुई है। चंद्रा देवी के पति रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी वीरेंद्र सिंह हैं। महिला के नाती का नाम नैतिक था। दंपती के तीन बेटे और एक बेटी है। दो बेटों की पहले ही मौत भी हो चुकी है। बड़ा बेटा नगर निगम में है और बेटी सोनी की शादी संतकबीर नगर में हुई है।