newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Eknath Shinde New Maharashtra CM: एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने, देवेंद्र फडणवीस ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

Eknath Shinde New Maharashtra CM: इससे पहले भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने  प्रेस कांफ्रेंस कर खुद को मुख्यमंत्री न बनकर शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे को सीएम बनाने का ऐलान कर दिया था। उनके इस घोषणा के बाद सियासी गलियारों में भूचाल सा आ गया।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की सियासत से महाविकास अघाड़ी सरकार को बेदखल करने वाले शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली हैं। उन्हें राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। आपको बता दें कि 58 साल के एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री हैं। इसके अलावा देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम की शपथ ली है। बता दें कि इससे पहले माना जा रहा था कि वो सरकार में शामिल नहीं होना चाहते है। लेकिन पार्टी आलाकमान का आदेश मिलने के बाद उन्हें अपना फैसला बदलना पड़ा। जिसके बाद उन्होंने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इसके साथ ही महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से चल रही राजनीतिक उथल-पुथल पर भी पूर्ण विराम लग गया है।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा दाव चला। पार्टी ने एक बार फिर ऐसा मास्टर स्ट्रोक चला। जिसका कल्पना शायद किसी को भी नहीं थी। इससे पहले भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने  प्रेस कांफ्रेंस कर खुद को मुख्यमंत्री न बनकर शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे को सीएम बनाने का ऐलान कर दिया था। उनके इस घोषणा के बाद सियासी गलियारों में भूचाल सा आ गया।

हैरान करने वाली बात ये है कि जिस कुर्सी के लिए भाजपा ने शिवसेना से अपना पुराना नाता तोड़ लिया था, लेकिन आज वो कुर्सी सामने होने  के बावजूद देवेंद्र फडणवीस ने उसी गद्दी पर बैठने से मना कर दिया। इतना ही नहीं 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 105 सीटें जीतीं लेकिन पार्टी ने एकनाथ शिंदे को सीएम बनाकर सबको चकित कर दिया।

पीएम मोदी ने एकनाथ शिंदे को सीएम बनने पर दी बधाई-