newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi Lifestyle: 72 की उम्र में 27 की एनर्जी, जानिए क्या है पीएम मोदी का डेली रूटीन?

PM Modi Lifestyle: पीएम नामीबिया से मंगाए गए आठ चीतों को देश को बतौर तोहफा सौपेंगे। इस उम्र में भी पीएम अपने स्वास्थ्य का काफी ख्याल रखते हैं और अपने बिजी शेड्यूल में भी एक फिट दिनचर्या का पालन करते हैं। तो क्या है उनके दिन का शेड्यूल आइए जानते हैं…

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज शनिवार 17 सितंबर को अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हालांकि, पीएम खुद अपना जन्मदिन मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में मनाएंगे। इस अवसर पर पीएम नामीबिया से मंगाए गए आठ चीते देश को बतौर तोहफा सौपेंगे। पीएम इस उम्र में भी अपने स्वास्थ्य का काफी ख्याल रखते हैं और अपने बिजी शेड्यूल में भी एक फिट दिनचर्या का पालन करते हैं। तो क्या है उनके दिन का शेड्यूल आइए जानते हैं…

योग से होती है पीएम के दिन की शुरूआत

पीएम मोदी अपने दिन की शुरुआत योग से करते हैं। पीएम देश में हों या विदेश में योगासन, प्राणायाम और सूर्य नमस्कार उनकी दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

दिन में किसी भी समय ध्यान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने बिजी शेड्यूल में ध्यान करने के लिए समय जरूर निकालते हैं। यहां तक की कई बार कार्यक्रमों के दौरान भी उन्हे जब भी समय मिलता है वो गहरी सांस लेने की एक्सरासाइज जरूर करते हैं।

किताबें पढ़ना

देश के प्रधानमंत्री मोदी समय-समय पर सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाली और आध्यात्मिक किताबें पढ़ते रहते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की डाइट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डाइट ने कई बार सुर्खियों में अपनी जगह बनाई है। शाकाहारी भोजन के शौकीन पीएम मसालेदार खाने से कोसों दूर रहते हैं। इसमें भी  गुजराती खाना और खिचड़ी प्रधानमंत्री के प्रिय भोजन हैं। अपने खाने में वो दही जरूर शामिल करते हैं। इसके अलावा, उन्हें पराठा और हिमचाल प्रदेश के मशरूम भी काफी पसंद हैं।

पूरे दिन में मात्र 3.5 घंटे की नींद

एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो साढ़े तीन घंटे से अधिक नहीं सोते हैं। उनके अनुसार, वो हर रोज सुबह 5 बजे उठ जाते हैं।