newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Exit Poll: UP-उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में किसकी बनेगी सरकार? एग्जिट पोल से आज साफ हो जाएगी तस्वीर

Exit Poll: जानकारी के लिए बता दें कि चुनाव खत्म होने से पहले कोई मीडिया हाउस एग्जिट पोल नहीं दिखा सकता है, क्योंकि इस पर चुनाव आयोग रोक लगा देता है। वहीं चुनावी राज्यों को लेकर इस बार भी 10 फरवरी से 07 मार्च चुनाव आयोग ने रोक लगाई है। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक हो या फिर प्रिंट मीडिया किसी भी तरह का एग्जिट पोल प्रसारित नहीं कर सकता है।

नई दिल्ली। सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम दौर के लिए वोटिंग हो रही है। इसी के साथ आज पांच राज्यों के चुनाव खत्म हो जाएंगे। बता दें कि पांच राज्य जिसमें उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर शामिल है। चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। जिसके बाद अब ये साफ हो जाएगा की। इन सभी चुनावी राज्यों में किसकी अगली सरकार बनेगी। क्या चुनावी राज्यों की जनता प्रदेश में बदलाव लाएगी है? इसका पता 10 मार्च को लगेगा। लेकिन चुनाव के नतीजे आने से पहले आज शाम को Exit Poll से काफी हद तक तस्वीर साफ हो जाएगा कि किस प्रदेश में किसकी सरकार बन रही है।

Voting

जानकारी के लिए बता दें कि चुनाव खत्म होने से पहले कोई मीडिया हाउस एग्जिट पोल नहीं दिखा सकता है, क्योंकि इस पर चुनाव आयोग रोक लगा देता है। वहीं चुनावी राज्यों को लेकर इस बार भी 10 फरवरी से 07 मार्च चुनाव आयोग ने रोक लगाई है। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक हो या फिर प्रिंट मीडिया किसी भी तरह का एग्जिट पोल प्रसारित नहीं कर सकता है। इतना ही नहीं अगर कोई भी मीडिया हाउस इस नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसे 2 साल तक की जेल  और भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

UP voting

आखिरी दौर की वोटिंग के बाद लोग ये Exit Poll कई चैनलों पर देख सकते हैं। जिसके बाद ये साफ हो जाएगा कि यूपी, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों की किसकी सरकार बनेगी और किस पार्टी पर जनता ने विश्वास जताया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में वोटिंग हुई है। इसके अलावा  उत्तराखंड, पंजाब, गोवा में एक फेज में मतदान हुआ था, जबकि मणिपुर में दो चरणों में वोटिंग हुई। इस वक्त उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। वहीं पंजाब में कांग्रेस सत्ता की सरकार है।