newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Fact Check: क्या PM मोदी ने विदेश में किया था भारत का अपमान? राहुल के आरोप की हकीकत जान लीजिए

Fact Check: दरअसल पीएम मोदी के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए इस वीडियो के कुछ हिस्से को साझा किया गया। असल में पूरे वीडियो में प्रधानमंत्री  मोदी कांग्रेस सरकार के दौरान देश की दुर्दशा और तब हुए ब्रेनड्रेन पर यह बयान दिया था। ना कि भारत या भारतीयों की बेइज्जती की थी। वो इतिहास बता रहे थे।

नई दिल्ली। हाल ही में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जोरदार प्रहार किया था। उन्होंने विदेशी धरती से अपनी ही सरकार पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप मढ़ था। राहुल गांधी के इन आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया और कहा कि कांग्रेस नेता विदेशी जमीन से अपने देश को बदनाम करने काम कर रहे हैं। इन सभी आरोप-प्रत्यारोप के बीच सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी खुद विदेशी धरती पर अपने देश को बदनाम कर रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो साझा करते हुए राहुल गांधी के समर्थन करते हुए कह रहे है कि जो लोग उनके भाषण पर सवालिया निशान उठा रहे हैं उन लोगों को पीएम मोदी का ये भाषण सुनना चाहिए।

rahul gandhi in london 2

क्या कह रहे है वायरल वीडियो में पीएम मोदी-

बता दें कि ये वीडियो साल 2015 का है, जब पीएम मोदी दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया था। इसी वीडियो को कुछ लोग शेयर कर दावा कर रहे है। कि पीएम मोदी ने अपने संबोधन में देश का अपमान किया। 22 सेकंड के वायरल वीडियो में पीएम मोदी में कह रहे है, पता नहीं पिछले जन्म में क्या पाप किया था हिंदुस्तान में पैदा हुए थे। ये कोई देश है ये कोई सरकार है। ये कोई लोग है। चलो छोड़ो चले जाए कही और। कुछ वर्षों में हम ये भी देखते थे कि उद्योग जगत के लोग कहते थे हम तो यहां व्यापार नहीं करते है। अब यहां नहीं रहना है। लेकिन क्या वाकई में पीएम मोदी ने विदेशी धरती से भारत को बदनाम करने का काम किया। इसी को लेकर जब फैक्ट चैक किया गया। तो वीडियो की सच्चाई कुछ और ही निकली।

दरअसल पीएम मोदी के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए इस वीडियो के कुछ हिस्से को साझा किया गया। असल में पूरे वीडियो में प्रधानमंत्री  मोदी कांग्रेस सरकार के दौरान देश की दुर्दशा और तब हुए ब्रेनड्रेन पर यह बयान दिया था। ना कि भारत या भारतीयों की बेइज्जती की थी। वो इतिहास बता रहे थे। वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि पीएम मोदी ने ये शब्द अलग संदर्भ में कहे थे।

पीएम मोदी ने कहा था जो लोग हिंदुस्तान छोड़कर जाना चाहते थे अब विदेश के बड़े-बड़े गणमान्य भारत आने के लिए उत्सुक है। जहां विदेशों में कितना भी पैसा मिल रहा हो। प्रधानमंत्री मोदी के भाषण का पूरा वीडियो सुनकर साफ है कि उनके भाषण के कुछ हिस्सों को भ्रामक दावों के साथ सोशल मीडिया पर  फैलाया जा रहा है और उनकी छवि धूमिल की जा रही है।