newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gurugram: द्वारका एक्सप्रेसवे पर बन रहे फ्लाईओवर का हिस्सा गिरा, 3 घायल

Gurugram: गुरुग्राम (Gurugram) में रविवार सुबह अचानक हादसा हो गया। दरअसल, द्वारका एक्सप्रेसवे पर बन रहे अंडर कंस्ट्रक्शन फ्लाईओवर की स्लैब गिर गई, जिसमें तीन मजदूर घायल हो गए हैं।

नई दिल्ली। गुरुग्राम (Gurugram) में रविवार सुबह अचानक हादसा हो गया। दरअसल, द्वारका एक्सप्रेसवे पर बन रहे अंडर कंस्ट्रक्शन फ्लाईओवर की स्लैब गिर गई, जिसमें तीन मजदूर घायल हो गए हैं। जिसके बाद घायलों को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये घटना सुबह 6-7 बजे की बताई जा रही है।

gurugram2

स्लैब गिरने के बाद धमाके की आवाज आई, जिसके बाद स्थानिय लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने ही प्रसाशन को इसकी सूचना दी। दौलताबाद और बजघेड़ा के बीच बन रहे फ्लाईओवर की स्लैब गिरी है।

इस हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। समाचार एजेंसी एएनआई ने ये जानकारी दी। जिसके मुताबिक, पुलिस ने बताया कि इस हादसे में तीन मजदूर घायल हो गए हैं। ये वो मजदूर हैं, जो वहां काम कर रहे थे। घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए एक्सप्रेस-वे का काम चल रहा है। जो गुरुग्राम इलाके में खेड़कीदौला टोल प्लाजा से लेकर दिल्ली इलाके में महिपालपुर के नजदीक शिवमूर्ति के सामने तक बनेगा। इसके निर्माण पर लगभग नौ हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी।