newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar: चारा घोटाले में सजा मिलने से भी खत्म नहीं हुई लालू यादव की परेशानी, अब इस मुसीबत ने घेरा

लालू यादव हाल ही में चारा घोटाले के 5वें मामले में जेल गए हैं। रांची की विशेष अदालत ने उन्हें दोषी पाया है। इससे पहले लालू इसी घोटाले के अन्य मामलों में लंबे समय तक रांची जेल में रहे थे। जेल में तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें रांची के रिम्स हॉस्पिटल में दाखिल भी कराया गया था।

पटना/रांची। चारा घोटाले के सभी 5 मामलों में दोषी पाए गए और जेल में बंद बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी चीफ लालू यादव की मुश्किलें एक के बाद एक बढ़ती जा रही हैं। सीबीआई की जांच ने चारा घोटाले में उन्हें जेल भिजवाया। अब एक और केंद्रीय एजेंसी उनके पीछे पड़ गई है। इस एजेंसी का नाम है प्रवर्तन निदेशालय यानी ED। ईडी ने अब लालू की अथाह संपत्ति की जांच का फैसला किया है। अगर ईडी की जांच में पता चला कि लालू के पास आय से अधिक संपत्ति है, तो उन्हें फिर कानून का सामना करना होगा। इस जांच की जद में सिर्फ लालू ही नहीं, उनका पूरा परिवार आ सकता है।

बता दें कि राजनीति में आने से पहले लालू यादव सरकारी विभाग में क्लर्क थे। अब उनकी संपत्ति सैकड़ों करोड़ की है। लालू की इस संपत्ति को लेकर काफी समय से सवाल उठते रहे हैं। लालू यादव राजनीति में आने के बाद बीजेपी या एनडीए के अलावा देश की बाकी सभी सरकारों में मंत्री रहे और बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार करने की वजह से कद्दावर बन गए। सरकारों में मंत्री रहने के दौरान भी लालू की संपत्ति पर सवाल उठे थे, लेकिन किसी भी सरकार ने इसकी जांच नहीं कराई थी। अब ईडी ये जांच करेगी कि लालू ने जो आय के स्रोत दिखाए, उनसे इतनी संपत्ति जमा की जा सकती है या नहीं।

lalu rabadi devi

लालू यादव हाल ही में चारा घोटाले के 5वें मामले में जेल गए हैं। रांची की विशेष अदालत ने उन्हें दोषी पाया है। इससे पहले लालू इसी घोटाले के अन्य मामलों में लंबे समय तक रांची जेल में रहे थे। जेल में तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें रांची के रिम्स हॉस्पिटल में दाखिल भी कराया गया था। बाद में हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दी थी। जमानत मिलने के बाद लालू पटना आ गए थे। उनके छोटे बेटे और आरजेडी के नेता तेजस्वी की शादी भी बीते दिनों हो गई। इसके बाद अब फिर लालू की किस्मत पर नई मुसीबत ने डेरा डाल दिया है।