newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bharat Jodo Yatra: कंधार हाईजैक पर सवाल उठाने वाले पूर्व RAW प्रमुख दुलत हुए राहुल गांधी की यात्रा में शामिल, लोग बोले-सारे गद्दार…!

Bharat Jodo Yatra: बता दें कि एएस दुलत साल 1999 से 2000 तक रॉ के प्रमुख रहे थे। उस वक्त अटल बिहारी वाजपेयी सरकार थी। पूर्व रॉ प्रमुख ने ये कहकर उस वक्त सनसनी फैला दी थी। जब उन्होंने तत्कालीन वाजपेयी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि कंधार प्लेन हाईजैक केस को उस वक्त की सरकार ने ठीक से नहीं सुलझाया।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा फिर से शुरू हो गई। आज सुबह राहुल गांधी ने कश्मीरी गेट स्थिति हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। करीब 15 मिनट तक वो मंदिर में रुके। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रही। इसके बाद फिर राहुल गांधी ने पदयात्रा शुरू की। उनकी भारत जोड़ो यात्रा में आज पूर्व रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) चीफ एएस दुलत शामिल हुए।पूर्व रॉ प्रमुख दुलत के राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने पर सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे है। यूजर्स इस फोटो पर जमकर कमेंट कर रहे है।

Rahul Gandhi

तस्वीर में देखा जा सकता है कि पूर्व RAW प्रमुख एएस दुलत राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कदम से कदम मिला रहे है और राहुल गांधी से बातचीत कर रहे है। साथ ही राहुल गांधी उनका हाथ पकड़ते हुए दिखाई दे रहे है। गौरतलब है कि इससे पहले रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने पर सवाल उठाए गए थे। राजस्थान के सवाई माधोपुर में आरबीआई के पूर्व गवर्नर कांग्रेस की इस यात्रा में शामिल हुए थे।

बता दें कि एएस दुलत साल 1999 से 2000 तक रॉ के प्रमुख रहे थे। उस वक्त अटल बिहारी वाजपेयी सरकार थी। पूर्व रॉ प्रमुख ने ये कहकर उस वक्त सनसनी फैला दी थी। जब उन्होंने तत्कालीन वाजपेयी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि कंधार प्लेन हाईजैक केस को उस वक्त की सरकार ने ठीक से नहीं सुलझाया।

as dulat

लोगों की प्रतिक्रिया-

उधर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में पूर्व रॉ चीफ दुलत के शामिल होने पर लोगों ने जमकर कमेंट कर रहे है। दुर्गेश प्रसाद नाम के एक यूजर ने लिखा, ”क्या बात है सारे के सारे गद्दार राहुल गांधी की भारत जोड़ो (तोड़ो) यात्रा से जुड़ रहे हैं?”

बता दें कि इससे पहले कि राहुल गांधी की पदयात्रा में कई बॉलीवुड सितारे भी शामिल हो चुके है। कमल हासन, अमोल पालेकर, पूजा भट्ट, रश्मि देसाई, रिया सेन समेत कई दिग्गज इस पदयात्रा से जुड़ चुके है।