newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Emmanuel lenain: जारी युद्ध के बीच फ्रांसीसी राजदूत का बड़ा बयान, कहा-UNSC में भारत को मिले स्थायी जगह

Emmanuel lenain: ‘भारत की आवाज़ बहुत महत्वपूर्ण है। भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़ी जिम्मेदारी चाहता है। हमारा देश भारत को यूएनएससी में स्थायी सीट मिलने का प्रबल समर्थक है। भारत की आवाज़ दुनियाभर में सुनी जाती है।’

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच भारत में मौजूद फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने भारत को लेकर एक बड़ी बात कही है। इसके अलावा उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर भी फ्रांस के रुख को स्पष्ट किया है। यूक्रेन का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि हम यूक्रेन की बहुत मदद कर रहे हैं। यूरोप के सभी देशों ने यूक्रेन को मानवीय सहायता के अलावा उपकरण, हथियार भेजने का फैसला किया है। फ्रांस, यूक्रेन को राजनीतिक समर्थन भी प्रदान करता है। रिकॉर्ड समय में हमने रूस और उसके बैंकिंग संस्थानों के खिलाफ अभूतपूर्व प्रतिबंध लगाए हैं। बहरहाल, इसके अलावा लेनिन ने भारत के लिए जो बात कही है उसे हरेक हिंदुस्तानी को जरूर सुनना चाहिए। आइए जानते हैं आगे क्या कहा फ्रांसीसी राजदूत ने..


 भारत को यूएनएससी(UNSC) में स्थायी सीट मिलने का प्रबल समर्थक है फ्रांस- लेनिन

भारत में मौजूद इस फ्रांसीसी राजदूत ने कहा कि- ‘भारत की आवाज़ बहुत महत्वपूर्ण है। भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़ी जिम्मेदारी चाहता है। हमारा देश भारत को यूएनएससी में स्थायी सीट मिलने का प्रबल समर्थक है। भारत की आवाज़ दुनियाभर में सुनी जाती है।’


क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान पर बयान भारत के बयान का हम स्वागत करते हैं- फ्रांसीसी राजदूत

लेनिन ने आगे कहा कि- ‘भारत की बात विश्व भर में सुनी जाती है, इसलिए दुनिया के इस सबसे बड़े लोकतंत्र पर हम भरोसा करते हैं। भारत ने क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान पर जो बयान दिए हैं उनका हम स्वागत करते हैं।‘ बता दें कि भारत और फ्रांस कूटनीतिक तौर पर बहुत अच्छे दोस्त हैं, और फ्रांस, भारत के लिए एक अच्छा हथियार निर्यातक देश है। दोनों देश इंटरनेशनल सोलर एलायंस के रूप में 2015 में एक वैश्विक गठबंधन भी शुरू कर चुके हैं।