newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Galwan Valley: गलवान की घाटी में चीनी सैनिकों को भारतीय सेना ने दिया था मुंहतोड़ जवाब, देखें नया वीडियो

Galwan Valley: 15 जून की रात हुई हिंसक झड़प में चीन की ओर से दावा किया गया था कि उसके सिर्फ 4 सैनिक ही मारे गए थे। हालांकि बाद में यह संख्या पांच हो गई थी, लेकिन अनुमान यह भी लगाया गया था कि इस खूनी संघर्ष में कम से कम चीन के 40 से 45 चीनी सैनिकों की मौत हुई थी। तो वहीं भारत ने अपने 20 जवान गवाए थे। इस दौरान चीन ने धोखे से हमला करते हुए भारतीय सैनिकों पर कटीले रॉड से हमला किया था।

नई दिल्ली। साल 2020 में भारत और चीन की सेना के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। गलवान की घाटी में हुए युद्ध में दोनों ही देशों के कई सैनिक मारे गए। वहीं अब चीन के टीवी चैनल पर गलवान घाटी के संघर्ष का 45 सेकेंड का वीडियो जारी किया गया, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह चीन के सैनिक भारतीय सैनिकों पर पत्थर फेंक रहे हैं, और भारतीय जवान किस तरह चीनी सैनिकों को जवाब दे रहे हैं।

चीन में जारी किए गए इस वीडियो में देखा गया कि भारतीय सैनिक चीन की उस निगरानी पोस्ट को नष्ट करने की फिराक में है, जिसमें उन्होंने LAC का उल्लंघन किया है। गौरतलब है कि चीन हमेशा से ही धीरे-धीरे आगे बढ़ता है, और चुपचाप तरीके से अवैध कब्जे करता है। वहीं चीन में दिखाए गए इस 45 सेकेंड के दिख रहा है कि गलवान नदी के जमा देने वाले पानी में भारतीय जवान मोर्चा संभाल रहे हैं। भारतीय जवानों ने चीनी सेना के पत्‍थरबाजी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। दोनों देशों के सैनिकों के बीच इस दौरान आमने-सामने की जंग देखी गई।

दिखाए गए इस वीडियो में दोनों तरफ से भारी संख्या में सैनिक आमने-सामने हैं। चीनी सैनिक ऊंचाई वाली जगह पर खड़े होकर गलवान की घाटी में पानी के बीच खड़े भारतीय जवानों पर पत्‍थर बरसाते नज़र आए। दिखाए गए वीडियो में हिंसा की उस रात के कुछ सीन को भी जोड़ा गया है। गौरतलब है कि 15 जून की रात हुई हिंसक झड़प में चीन की ओर से दावा किया गया था कि उसके सिर्फ 4 सैनिक ही मारे गए थे। हालांकि बाद में यह संख्या पांच हो गई थी, लेकिन अनुमान यह भी लगाया गया था कि इस खूनी संघर्ष में कम से कम चीन के 40 से 45 चीनी सैनिकों की मौत हुई थी। तो वहीं भारत ने अपने 20 जवान गवाए थे। इस दौरान चीन ने धोखे से हमला करते हुए भारतीय सैनिकों पर कटीले रॉड से हमला किया था।