newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोना संकट के बीच देश भर में ऐसे मनाई जा रही गणेश चतुर्थी, घर बैठे यहां करें बप्पा के दर्शन

देशभर में आज गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) मनाई जा रही है। इस दिन बप्पा (Lord Ganesha) की घर-घर में स्थापना की जाती है। विद्या, बुद्धि, विवेक, यश, प्रसिद्धि, सिद्धि के देवता हैं। ये त्यौहार मुंबई में बड़े धूम धाम से मनाया जाता है।

नई दिल्ली। देशभर में आज गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) मनाई जा रही है। इस दिन बप्पा (Lord Ganesha) की घर-घर में स्थापना की जाती है। विद्या, बुद्धि, विवेक, यश, प्रसिद्धि, सिद्धि के देवता हैं। ये त्यौहार मुंबई में बड़े धूम धाम से मनाया जाता है। हालांकि इस बार कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते कई राज्यों ने सार्वजनिक स्थानों पर बड़े-बड़े पंडालों को लगने की अनुमति नहीं दी है। लोगों को घर पर ही भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करने का निर्देश है। ऐसे में देशभर से तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं जिसमें भक्तों के बिना मंदिरों में आरती और पूजा की जा रही है।

ganesh 3

 

महाराष्ट्र में सिद्धिविनायक मंदिर में सुबह की आरती की जा रही है।

दिल्ली में द्वारका के सिद्धिविनायक मंदिर की आरती देखें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में गणेश मंदिर में पुजारी पूजा करते नजर आ रहे हैं।

नागपुर के गणेश मंदिर में की जा रही रही है पूजा अर्चना।

ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश जी का जन्म हुआ था। देश भर में गणेश चतुर्थी की धूम है। शास्त्रों की मानें तो भाद्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी आज से भगवान गणेश का उत्सव भारत के कई राज्यों में 10 दिनों तक मनाया जाएगा।