newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tokyo Olympics: महिला हॉकी खिलाड़ियों ने जीता दिल, PM मोदी ने सबसे बात करते हुए कहा- ‘रोना नहीं है ये देश आप पर गर्व कर रहा है’

Tokyo Olympics:बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने महिला खिलाड़ियों और कोच को बधाई दी। बातचीत के दौरान महिला खिलाड़ियों के आंसू छलके पड़ते है जिसके बाद पीएम मोदी कहते है कि आपको रोना नहीं आज पूरा देश आप पर गर्व कर रहा है। बिल्कुल निराश नहीं होना है।

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) का आज 15वां दिन है। भारत की महिला हॉकी टीम को शुक्रवार को खेले गए कांस्य पदक के मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन के हाथों 3-4 से हार का सामना करना पड़ा। साल 2016 के रियो ओलंपिक में स्वर्ण जीतने वाली ब्रिटिश टीम ने अपने आठवें ओलंपिक में तीसरी बार कांस्य पदक जीता है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने महिला हॉकी खिलाड़ियों से फोन पर बात की। पीएम मोदी ने जब महिला हॉकी खिलाड़ियों से बात कर रहे थे तो इस दौरान खिलाड़ियों के आंसू निकल पड़े। बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने गुरुवार को भारत की पुरुष टीम से फोन के जरिए बात की थी। वीडियो में पीएम मोदी महिला हॉकी टीम का उत्साह बढ़ते हुए कहते है कि अपने 5-6 सालों से खूब पसीना बहाया। लेकिन आज आपका पसीना देश की करोड़ों बेटियों के लिए प्रेरणा बन गया है।

PM Modi Phone

बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने महिला खिलाड़ियों और कोच को बधाई दी। बातचीत के दौरान महिला खिलाड़ियों के आंसू छलके पड़ते है जिसके बाद पीएम मोदी कहते है कि आपको रोना नहीं आज पूरा देश आप पर गर्व कर रहा है। बिल्कुल निराश नहीं होना है। पीएम मोदी आगे कहते है कि कितने दशकों के बाद हॉकी भारत की पहचान फिर से पुर्नजीवित हो रही है। आप लोगों की मेहनत से हो रही है।

पदक से चूकीं महिला हॉकी टीम, लेकिन इतिहास रचने पर PM मोदी ने ट्वीट कर लिखा ये खास मैसेज

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार खेल पर ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, हम टोक्यो ओलंपिक में अपनी महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन को हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। भारत को इस शानदार टीम पर गर्व है।