newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ghaziabad: बदमाशों के हौसले बुलंद, डासना देवी मंदिर में साधु पर चाकू से किया कई वार

Ghaziabad: घटना की जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण ईरज राजा ने बताया कि, नरेशानंद कुछ दिन पहले ही बिहार के समस्तीपुर से यहां आए थे। नरेशानंद बाहर सो रहे थे तभी कोई व्यक्ति आया और उसने साधु के ऊपर चाकू से कई वार किए। अभी उनकी स्थिति और स्वास्थ्य ठीक है।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) में अज्ञात बदमाशों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। दरअसल डासना के देवी मंदिर में साधु पर हमला करने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि बीती रात मंदिर में सो रहे एक साधु पर अज्ञात बदमाशों ने चाकुओं से वार कर दिया। जानकारी के अनुसार, साधु पर पेपर कटर से हमला किया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावार मौके से फरार हो गए। वहीं इस वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घायल साधु को गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। साधु की पहचान स्वामी नरेशानंद के रूप में हुई है।

Crime

घटना की जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण ईरज राजा ने बताया कि, नरेशानंद कुछ दिन पहले ही बिहार के समस्तीपुर से यहां आए थे। नरेशानंद बाहर सो रहे थे तभी कोई व्यक्ति आया और उसने साधु के ऊपर चाकू से कई वार किए। अभी उनकी स्थिति और स्वास्थ्य ठीक है। आगे एसपी ग्रामीण ने बताया कि हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है। जो भी दोषी होगी उसके खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएंगी।

आपको बता दें कि डासना देवी मंदिर महंत नरसिंहानंद सरस्वती के बयानों के चलते सुर्खियों में छाया रहता है। इतना ही नहीं नरसिंहानंद सरस्वती को कई बार जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है, जिसके चलते मंदिर और पुजारियों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे पुलिस की तैनाती रहती है।