newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Jharkhand: खतरे में हेमंत सोरेन की कुर्सी, क्या झारखंड में भी खिलेगा कमल? भाजपा हुई एक्टिव, बेचैन कांग्रेस अपने विधायकों को बचाने में जुटी

Jharkhand: हालांकि, अभी आयोग की तरफ से अभी तक कोई अंतिम प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।  लेकिन, अब इस पूरे मसले को लेकर बीजेपी सोरेन पर हमलावर हो चुकी है। माना जा रहा है कि अगर वे दोषी पाए गए तो उन्हें इस्तीफा देना पड़ सकता है।

नई दिल्ली। अभी कुछ दिनों पहले ही महाराष्ट्र में खेला हुआ था। हिंदुत्व का मखौल उड़ाने वाले उद्धव ठाकरे को अपनी मुख्यमंत्री की कुर्सी गंवानी पड़ी थी। एकनाथ शिंदे राज्य के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। हम इस मुद्दों का जिक्र कर इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि अब झारखंड में भी ऐसी स्थिति बन चुकी है। जी हां…बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं आप…दरअसल, अब झारखंड में भी बीजेपी का कमल खिल सकता है। क्योंकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कुर्सी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। उन्हें मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ सकता है। दरअसल, बीजेपी ने हेमंत सोरेन पर  माइनिंग लीज का आरोप लगाया है। जिसे लेकर चुनाव आयोग  की जांच अब संपन्न हो चुकी है।

हालांकि, अभी आयोग की तरफ से अभी तक कोई अंतिम प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।  लेकिन, अब इस पूरे मसले को लेकर बीजेपी सोरेन पर हमलावर हो चुकी है। माना जा रहा है कि अगर वे दोषी पाए गए तो उन्हें इस्तीफा देना पड़ सकता है। उधर, बीजेपी में सक्रियताओं का बाजार भी गुलजार है। सियासी सूत्रों की मानें तो सोरेन की जगह उनकी पत्नी को सीएम पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके अलावा कांग्रेस ने इस संदर्भ में  बीते गुरुवार को ही विधायकों संग बैठक की थी, जिसमें कहा गया कि किसी भी कीमत पर  सोरेन का साथ नहीं छोड़ा जाएगा। कांग्रेस विधायकों ने दो टूक कह दिया है कि हम सोरेन के साथ हैं। और हमेशा ही रहेंगे।

hemant-sorenay

उधऱ,  सोरेन का कहना है कि  केंद्र सरकार चाहे  हमारी सरकार को गिराने की कितनी भी कोशिशें क्यों ना कर लें, लेकिन हमारी सरकार को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं  होगी, क्योंकि हमें जनसमर्थन प्राप्त है ।उधर, सोरेन इस मसले के संदर्भ में कुछी भी बताने की स्थिति में नहीं  हैं।  अब ऐसे में देखना होगा कि आगामी दिनों में झारखंड में राजनीतिक दिशा व दशा क्या रुख  अख्तियार करती है। इस  पर सभी की  निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए आप पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम