newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Haryana: CM मनोहर लाल का महिलाओं को रक्षा बंधन का गिफ्ट, 2 दिन कर सकेंगी बस में मुफ्त यात्रा

Haryana: हरियाणा सीएमओ ने शुक्रवार को ट्वीट कर लिखा, ”हरियाणा सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा देते हुए इस वर्ष भी हरियाणा परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। मुफ्त यात्रा की सुविधा 10 अगस्त, 2022 को दोपहर 12 बजे से आरम्भ होकर 11 अगस्त, 2022 रक्षाबंधन के दिन मध्य रात्रि 12 बजे तक रहेगी।”

नई दिल्ली। भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन (Raksha Bandhan 2022) का त्योहार इस बार 11 अगस्त को मनाया जाएगा। इसी बीच राखी के त्योहार को लेकर हरियाणा की मनोहर लाल सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, राज्य सरकार ने हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर करने वाली सभी महिलाओं को खुशखबरी दी है। हरियाणा सरकार ने ऐलान किया है कि रोडवेज की बसों में सफर करने वाली महिलाओं को 2 दिन मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसकी घोषणा शुक्रवार को हरियाणा सरकार ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए की है।

हरियाणा सीएमओ ने शुक्रवार को ट्वीट कर लिखा, ”हरियाणा सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा देते हुए इस वर्ष भी हरियाणा परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। मुफ्त यात्रा की सुविधा 10 अगस्त, 2022 को दोपहर 12 बजे से आरम्भ होकर 11 अगस्त, 2022 रक्षाबंधन के दिन मध्य रात्रि 12 बजे तक रहेगी।”

बता दें कि हर साल सावन की पूर्णिमा पर बड़े धूमधाम के साथ बहनें अपने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है। इसके साथ ही राखी बांधकर अपने भाई की लंबी आयु और खुशहाल जीवन की दुआं करती है। हिंदु धर्म की मान्यता के मुताबिक बड़े वाहनों पर भी राखी बांधी जाती है। ऐसी माना जाता है कि इससे दुर्घटना टल जाती है।