newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

बाथरूम में फिसले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, पैर में फ्रैक्चर

सूचना मिलने पर सीएमओ सहित अन्य अधिकारी भी गृहमंत्री आवास पर पहुंचे। इसके बाद अनिल विज को अंबाला साहा हाई वे पर ‌स्थित सीलाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर चिकित्सकों ने उनका एक्सरे करने के बाद पैर में फ्रैक्चर की बात कही है।

नई दिल्ली। हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज बाथरूम में फिसलने के कारण घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उनके पैर में फ्रैक्चर है।  उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से डॉक्टरों ने चंडीगढ़ के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया है।

खबरों के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब एक बजे अनिल विज अपने शास्त्री कालोनी आवास पर थे। वह बाथरूम में गए थे कि अचानक पैर फिसल गया और चींखने की आवाज आई। आवाज सुनकर आसपास मौजूद सुरक्षाकर्मी तत्काल अंदर गए और उन्हें बाहर लेकर आए। इसके बाद तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई।

anil vij

सूचना मिलने पर सीएमओ सहित अन्य अधिकारी भी गृहमंत्री आवास पर पहुंचे। इसके बाद अनिल विज को अंबाला साहा हाई वे पर ‌स्थित सीलाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर चिकित्सकों ने उनका एक्सरे करने के बाद पैर में फ्रैक्चर की बात कही है। इसके बाद अनिल विज को मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।