newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mumbai Weather Update: मायानगरी में बारिश ने मचाई तबाही, चेंबूर इलाके में दीवार गिरने से 15 की मौत

Mumbai Weather Update: बीते गुरुवार से मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में जारी तेज बारिश के कारण वहां बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। लगातार बारिश के बाद मुंबई का दहिसर इलाका पानी-पानी हो गया है।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र (Maharashtra) में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। यहां चेंबूर इलाके में दीवार गिरने से आसपास के घरों को नुकसान भी पहुंचा है। इस घटना में मलबे में दबने से अब तक करीब 15 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर विक्रोली में भी एक मंजिला मकान के गिरने की खबर है जिसके कारण 3 लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बता दे चेंबूर में राहत और बचाव कार्य चल रहा है। एनडीआरएफ की टीम अब तक 16 लोगों को निकाल चुकी है इलाके में अभी भी बारिश हो रही है जिसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के बाद इलाके में कई जगहों पर लैंडस्लाइड की खबरें भी सामने आ रही है।

बीते गुरुवार से मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में जारी तेज बारिश के कारण वहां बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। लगातार बारिश के बाद मुंबई का दहिसर इलाका पानी-पानी हो गया है।

तो वहीं मुलुंड से सायन तक ईस्टन एक्सप्रेस हाईवे भी ट्रैफिक जाम का सामना कर रहा है।

देश की राजधानी दिल्ली में भी रविवार को कई इलाकों में छुटपुट बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से आज शाम तक आंशिक रूप से बादल छाने और गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। विभाग का कहना है इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यहां बता दें कि राजधानी में मानसून की पहली बारिश मंगलवार को हुई थी। आमतौर पर राजधानी में मॉनसून 27 जून का आ जाता है लेकिन इस बार मानसून को आने में 16 दिन की देरी रही।