newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sandeep Singh Resign: हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने अपने पद से दिया इस्तीफा, यहां देखें क्या है वजह ?

Sandeep Singh Resign: जूनियर महिला कोच की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। चंडीगढ़ पुलिस के पीआरओ ने जानकारी दी है कि हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर सेक्टर 26 पुलिस थाने में धारा 354, 354ए, 354बी, 342 व 506 के तहत मुकदम्मा दर्ज किया गया है।

नई दिल्ली। हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने शोषण में आरोपों में अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। जूनियर महिला कोच से छेड़छाड़ के आरोपों के बाद संदीप सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं होती मैं नैतिकता के आधार पर दे रहा हूं इस्तीफा। जूनियर महिला कोच की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। चंडीगढ़ पुलिस के पीआरओ ने जानकारी दी है कि हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर सेक्टर 26 पुलिस थाने में धारा 354, 354ए, 354बी, 342 व 506 के तहत केस दर्ज किया गया है।

आरोपों पर क्या बोले संदीप सिंह

“मेरी छवि को खराब करन के लिए एक माहौल बनाया गया है। खेल विभाग की एक जूनियर कोच ने जो झूठे आरोप लगाए हैं, मैं चाहूंगा कि उसकी अच्छे से जांच हो। जांच रिपोर्ट आने तक मैं अपना खेल विभाग मुख्यमंत्री को सौंपता हूं।”

गौरतलब है कि हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के विरुद्ध महिला कोच की ओर से दी गई छेड़खानी और उत्पीड़न की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है। महिला जूनियर कोच ने कुछ दिनों पहले चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खेल मंत्री संदीप सिंह पर उन्हें परेशान करने और अपनी सरकारी कोठी में बुलाकर छेड़खानी करने के आरोप लगाए थे। जो बेहद गंभीर थे।

खिलाड़ी का आरोप 24 घंटे बाद मैसेज डिलीट हो गया

आपको बता दें खेल मंत्री पर महिला कोच ने आरोप लगाया कि संदीप सिंह ने इंस्टाग्राम के जरिए उससे संपर्क किया था। पीड़िता ने इनेलो नेता अभय चौटाला के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खेल मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पीड़िता ने बताया था कि खेल मंत्री ने वेनिश मोड पर बात की, जिससे 24 घंटे बाद मैसेज अपने आप डिलीट हो जाता है।