नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का हाथरस (Hathras) एक बार फिर सुर्खियों में है। जहां बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते शख्स को मौत के घाट उतार दिया गया। उधर घटना के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं हाथरस केस में अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने मामले में खुद संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) लगाने के भी निर्देश दिए हैं।
#Hathras victim’s daughter accuses the criminal of having ties with @samajwadiparty.
More on the story here – https://t.co/GKdQqTlihB
video Credits – @Shehzad_Ind pic.twitter.com/edDweZen5S— Newsroom Post (@NewsroomPostCom) March 2, 2021
इस बीच हाथरस मर्डर केस में एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरव सोंगरा उर्फ रुद्राक्ष पंडित नाम के अपराधी ने गोली मारी है, गौरव की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसके अनुसार गौरव सोंगरा समाजवादी पार्टी (सपा) से जुड़ा हुआ है। सोशल मीडिया में वायरल पोस्टर एक तरफ सपा प्रमुख अखिलेश यादव नजर आ रहे है, जबकि दूसरी तरफ गौरव दिखाई दे रहा है।
हाथरस में समाजवादी पार्टी का चरित्र फिर उजागर हुआ , एक पिता को सपा नेता गौरव सोंगरा ने इसलिए गोली मार दी क्योंकि उन्होंने 2 साल पहले उन्हें अपनी बेटी छेड़ने से रोका था व FIR कराई थी@hathraspolice ने एक को किया गिरफ्तार
बाकी जल्द होंगे गिरफ्त में ! @shalabhmani pic.twitter.com/0z4g6V63f8— Abhijat Mishra (@AbhijatMishr) March 2, 2021
इससे पहले पुलिस ने जानकारी दी है कि हाथरस में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया, “थाना सासनी के ग्राम नौजपुर में एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने गोली मार दी। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।”
पुलिस ने बताया कि, मृतक ने मुख्य अभियुक्त पर आज से ढ़ाई साल पहले छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके लिए वह एक महीने जेल भी गया था। आरोपी की पत्नी और मौसी की मृतक की दो बेटियों से कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी और मृतक में बहस हो गई और उसने परिवार के कुछ लड़कों को बुलाकर उन पर गोली चला दी।