newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bharatpur News: राजस्थान में दिल दहला देने वाली वारदात, ट्रैक्टर से युवक को 1 नहीं 8 बार कुचला, BJP सांसद ने बताया ISIS जैसा कत्ल!

Bharatpur News: बताया जा रहा है कि दो परिवार बहादुर सिंह गुर्जर और अतर सिंह गुर्जर के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। दोनों परिवार के बीच तीन दिन पहले भी झगड़ा हुआ था। जिसमें दोनों की तरफ से थाने में शिकायत भी दर्ज की गई थी। जानकारी के अनुसार, बहादुर पक्ष के लोग विवाद जमीन को ट्रैक्टर से जोतने के लिए चल गए थे।

नई दिल्ली। राजस्थान के भरतपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल पहले दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर झगड़ा हुआ। इस दौरान एक युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर बेहरमी से हत्या कर दी गई। जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी जमीन पर गिरे हुए युवक पर ट्रैक्टर चढ़ा रहा है। वो 1,2,3 नहीं बल्कि 8 बार युवक को ट्रेक्टर से कुचल रहा है। आरोपी उस पर तब तक ट्रैक्टर चलता रहता है जब तक उसकी मौत नहीं हो जाती है। सोशल मीडिया पर जिसने भी इस वीडियो को देखा उसकी रूह कांप उठी। लोग वीजियो मामला बयाना के थाना क्षेत्र के गांव अड्डा का है। वही इस घटना को लेकर भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भरतपुर वारदात को बताया ISIS जैसा कत्ल। राठौर ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, राजस्थान के हर जिले में ये हर दिन हो रहा है। दुष्कर्म और हत्याएं में घिनौने तरीके से हो रही है जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे कि ये सीरिया या ISIS की तरह है। आगे भाजपा सांसद ने कहा, अलगाववादी और उसी तरह के मानसिकता अपराधी यहां पर आ गए है। यानी कही ना कही से वो पनपे है।

भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”राजस्थान के भरतपुर में नरपत नामक युवक के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या किए जाने की घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।” उन्होंने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा, प्रियंका वाड्रा, राजस्थान में भाषणबाजी करने के बजाय नाकाम गहलोत सरकार की बदहाल क़ानून व्यवस्था के कारण भरतपुर के पीड़ित परिवार के साथ न्याय कीजिए, और ज़िम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही करने का हिम्मत दिखाइए।”

जानिए क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि दो परिवार बहादुर सिंह गुर्जर और अतर सिंह गुर्जर के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। दोनों परिवार के बीच तीन दिन पहले भी झगड़ा हुआ था। जिसमें दोनों की तरफ से थाने में शिकायत भी दर्ज की गई थी। जानकारी के अनुसार, बहादुर पक्ष के लोग विवाद जमीन को ट्रैक्टर से जोतने के लिए चल गए थे। जिसकी सूचना के बाद दूसरे पक्ष अतर सिंह गुर्जर के परिवार वाले भी विरोध करने पहुंच गए थे। खेत की जुताई के दौरान दोनों पक्ष के बीच जमकर झगड़ा हुआ।

इसी दौरान दोनों पक्ष के बीच कहासुनी हो गई। फिर झगड़े के वक्त एक शख्स जमीन पर गिर जाता है। इसके बाद बहादुर गुर्जर पक्ष के शख्स ने उस ट्रैक्टर चला दिया और बेरहमी से हत्या कर दी। जिस वक्त ये बवाल मच रहा था उस वक्त लोग तमाशा बनकर ये देखते रहे और मोबाइल पर इसको कैप्चर करते रहे।