newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Heavy Rainfall: हिमाचल से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक भीषण बारिश से खतरा!, 50 से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत, यमुना नदी में भी उफान

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने आज सुबह यमुना में बाढ़ का जायजा लिया। वहीं, एक और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यमुना का जलस्तर कल यानी मंगलवार सुबह तक खतरे के निशान 204 मीटर तक पहुंचने के आसार है। सौरभ ने दावा किया कि बाढ़ से दिल्ली के निचले इलाकों को बचाने के लिए सरकार सभी तरह के कदम उठा रही है।

शिमला। हिमाचल प्रदेश से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक बारिश अभी और कहर बरपाएगी। ये जानकारी मौसम विभाग ने दी है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश के तमाम इलाकों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। उत्तराखंड के भी कई जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों में बारिश, भूस्खलन वगैरा से अब तक 50 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है। 700 से ज्यादा सड़कें नदियों के उफान में बह गई हैं। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सुक्खू ने भारी बारिश के जारी रहने की भविष्यवाणी के बाद लोगों से अगले 24 घंटे तक घर में ही रहने की अपील की है।

उधर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट तो है ही। साथ ही यमुना नदी भी विकराल रूप दिखा रही है। यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से सिर्फ 1 मीटर नीचे है। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने आज सुबह यमुना में बाढ़ का जायजा लिया। वहीं, एक और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यमुना का जलस्तर कल यानी मंगलवार सुबह तक खतरे के निशान 204 मीटर तक पहुंचने के आसार है। सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि बाढ़ से दिल्ली के निचले इलाकों को बचाने के लिए सरकार सभी तरह के कदम उठा रही है। दिल्ली में बाढ़ आने की वजह ये है कि हरियाणा सरकार ने हथिनीकुंड बैराज से 3 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा है।

दिल्ली के आसपास के इलाकों के अलावा गुजरात और पंजाब में भी भारी बारिश हुई है। इससे तमाम नदियां उफान पर हैं। कई गांवों में पानी भर गया है। इस बार मौसम विभाग ने कहा था कि बारिश ठीक होगी, लेकिन मॉनसून शुरू होने के साथ ही जिस तरह बेतरह बारिश हो रही है, उससे आने वाले दिनों में ऐसा संकट और भी आने के आसार दिखने लगे हैं। मॉनसून की बारिश सितंबर तक जारी रहती है। आमतौर पर जुलाई से तेज बारिश होती है और अगस्त में भी इसके जारी रहने की उम्मीद है।