newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Central Govt Jobs: मोदी सरकार के इन दफ्तरों में है सबसे ज्यादा वैकेंसी, इस तरह करें परीक्षा की तैयारी तो सफलता तय

हम आपको बताने जा रहे हैं कि केंद्र सरकार के किन मंत्रालयों और विभागों में कितने खाली पद हैं और इनके लिए तैयारी किस तरह करें कि आपका सेलेक्शन होने की उम्मीद बने। सबसे पहले बात पदों की करते हैं। केंद्र सरकार के विभागों और मंत्रालयों में करीब 9 लाख पद हैं।

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने अगले साल यानी 2023 के दिसंबर तक 10 लाख केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति करने का फैसला किया है। इन नियुक्तियों को मिशन मोड में किया जाएगा। हम आपको बताने जा रहे हैं कि केंद्र सरकार के किन मंत्रालयों और विभागों में कितने खाली पद हैं और इनके लिए तैयारी किस तरह करें कि आपका सेलेक्शन होने की उम्मीद बने। सबसे पहले बात पदों की करते हैं। केंद्र सरकार के विभागों और मंत्रालयों में करीब 9 लाख पद हैं। सबसे ज्यादा पद रक्षा मंत्रालय के सिविल विभाग में हैं। इसके अलावा रेलवे, गृह मंत्रालय, डाक विभाग और राजस्व विभाग में पद हैं।

vacancy for job

 

अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में खाली पदों पर नजर डालें, तो रक्षा मंत्रालय के सिविलियन विभाग में 249502 खाली पद हैं। रेलवे में 237295, गृह मंत्रालय में 128842, डाक विभाग में 90050, राजस्व विभाग में 76327, परमाणु ऊर्जा विभाग में 5274, विदेश मंत्रालय में 2204, कार्मिक मंत्रालय में 2375, विज्ञान और प्रोद्योगिकी मंत्रालय में 8227, अंतरिक्ष विभाग में 2688 और जल संसाधन मंत्रालय में 4557 पद खाली हैं। गृह मंत्रालय ने तो खाली पद भरने के लिए काम भी शुरू कर दिया है। कुल मिलाकर इन विभागों और मंत्रालयों में सबसे ज्यादा खाली पद भरे जाने हैं। इनके अलावा केंद्र सरकार के अन्य मंत्रालयों और विभागों में भी वैकेंसी हैं।

अब बताते हैं कि अगर आप केंद्र सरकार की इन नौकरियों के लिए अप्लाई करते हैं, तो उसका तरीका आखिर क्या हो? इन सभी में से ज्यादातर पदों के लिए इंटरव्यू नहीं होगा। अखिल भारतीय स्तर पर परीक्षा के माध्यम से पद भरे जाएंगे। परीक्षा की तैयारी के लिए सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 6 से 12वीं तक की गणित, विज्ञान, भूगोल, इतिहास और संविधान तथा उसके प्रावधान वगैरा की जानकारी से जुड़ी किताबें पढ़ने से इन परीक्षाओं में सफलता मिलने की गुंजाइश ज्यादा हो जाती है। इसके अलावा सामान्य ज्ञान, रोज अखबारों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय के अलावा खेल की खबरों के नोट्स बनाने से भी आपको परीक्षा पास करने में मदद मिल सकती है। और हां, एक्सपर्ट्स का कहना है कि तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से दूरी जरूर बना लें। लगता ये काफी मुश्किल है, लेकिन जहां चाह वहां राह जरूर निकलती है। तो अगर आप 10 लाख केंद्रीय नौकरियों में खुद के लिए एक नौकरी हासिल करना चाहते हैं, तो देर किस बात की! आज से ही तैयारी करें और थोड़ी सी मेहनत आपको अपना लक्ष्य आसानी से दिला देगी।