newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Jharkhand: ‘सात समंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गई…’ कुछ ऐसी ही है हॉलैंड से हजारीबाग पहुंची बरबरा प्लाड की कहानी

Jharkhand: बरबरा दिल्ली में दो महीने बिताने के बाद हजारीबाग पहुंची। बरबरा शहर के कैनेरी हिल होटल में रुकीं। अब उनके पास वापस जाने के लिए वीजा की अवधि समाप्त हो गई है। तो चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा माजरा।

नई दिल्ली। सात समंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आए गई… जी हां, 90 के दशक के इस गाने को 2023 में सार्थक कर दिया है हॉलेंड की बरबरा प्लाड ने…जो प्यार में हॉलेंड से भारत के झारखंड राज्य के हजारीबाग पहुंच गई हैं। बरबरा दिल्ली में दो महीने बिताने के बाद हजारीबाग पहुंची। बरबरा शहर के कैनेरी हिल होटल में रुकीं। अब उनके पास वापस जाने के लिए वीजा की अवधि समाप्त हो गई है। तो चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा माजरा।

 

दरअसल, हॉलैंड की बरबरा प्लाड की हजारीबाग के कटकमसांडी प्रखंड स्थित खुटरा के युवक सद्दाम से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी। फिर दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद ये महिला हॉलैंड से भारत आ पहुंची। 2 माह दिल्ली में गुजारने के बाद बरबरा हजारीबाग पहुंची। जहां वो कैनेरी हिल होटल में ठहरी। यहां तीन दिन रुकने के बाद वो युवक सद्दाम के घर खुटरा पहुंच गई।

इस पूरे मामले में थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि महिला हॉलैंड से टूरिस्ट के रूप में भारत आई थी। इसके बाद वो हजारीबाग पहुंच गई। युवक के साथ उसके क्या संबंध हैं इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर इस पूरे मामले की पड़ताल की गई। महिला मंगलवार को वीजा की अवधि बढ़ाने के लिए वीजा ऑफिस भी गई थी। महिला के साथ एक बच्ची भी है। वह विदेशी भाषा बोल रही थी, जो ग्रामीणों के लिए कौतुहल का विषय बना हुआ था।

वैसे आपको बता दें कि महिला को ये गांव बहुत भाया। यहां का मौसम भी महिला को काफी पसंद आया। गांव में भाइचारगी देखकर काफी खुश थी। गांव में यह चर्चा है कि क्या वह हॉलैंड लौटेगी या फिर यहीं आशियाना बना लेगी। फिलहाल सारा मामला उसके वीजा की अवधि बढ़ने पर टिका हुआ है। उसका दोस्त सद्दाम इसमें उसकी पूरी मदद कर रहा है।