newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Weather: मौसम अब फिर लेने वाला है करवट, जानिए IMD का ताजा अनुमान आखिर क्या है

Weather: मौसम विभाग पहले ही ये बता चुका है कि इस साल जिस तरह कड़ाके की ठंड पड़ी, उतनी ही तेज गर्मी भी होगी। गर्मी का आलम क्या रहने वाला है, ये दक्षिण भारत के राज्यों में अभी के हालात देखकर पता चल रहा है। दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु और आसपास पिछले काफी दिनों से तेज गर्मी हो रही है।

नई दिल्ली। रोज की तरह एक बार फिर मौसम विभाग यानी IMD ने पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा और पंजाब में बुधवार को कहीं अच्छी, तो कहीं बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई। अब मौसम विभाग का कहना है कि कोई नया पश्चिमी विक्षोभ नहीं आएगा। इस कारण बारिश और बर्फबारी के भी आसार नहीं हैं। मौसम अब तेजी से बदलने वाला है और सूरज की तपिश लगातार बढ़ने के कारण गर्मी भी तेज होती जाएगी। अभी के बारे में मौसम विभाग का कहना है कि पहले अधिकतम तापमान बढ़ेगा और उसके बाद न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होते रहने का अनुमान है। कुल मिलाकर मार्च के तीसरे हफ्ते के अंत तक तापमान में काफी बढ़ोतरी होगी।

मौसम विभाग पहले ही ये बता चुका है कि इस साल जिस तरह कड़ाके की ठंड पड़ी, उतनी ही तेज गर्मी भी होगी। गर्मी का आलम क्या रहने वाला है, ये दक्षिण भारत के राज्यों में अभी के हालात देखकर पता चल रहा है। दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु और आसपास पिछले काफी दिनों से तेज गर्मी हो रही है। उत्तर भारत में हालांकि एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आने के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे तापमान ज्यादा नहीं बढ़ा, लेकिन अब तेजी से तापमान बढ़ने के पूरे आसार दिख रहे हैं।

इस साल जनवरी से कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हुई थी। यहां तक कि फरवरी के महीने में भी उत्तर भारत में ठंड का असर बना रहा। कोहरे के कारण भी लोगों को जनवरी और फरवरी में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घना कोहरा होने के कारण ट्रेनों के आवागमन और विमान सेवाओं पर भी बड़ा असर पड़ा था। इसके अलावा बीच-बीच में होने वाली बारिश ने भी लोगों को ठंड से कांपने पर मजबूर कर रखा था।