नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के दैनिक मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है। केंद्र सरकार की ओर से कोरोना वैक्सीन के जनवरी में आने की खबर के साथ धीमी होती कोरोना की रफ्तार ने लोगों को काफी राहत दी है। हालांकि कोरोना महामारी का संकट अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। वहीं पिछले 24 घंटों में की बात करें तो, देश में कोविड-19 के 24,712 नए मामले (New Corona Case) सामने आए हैं। जबकि 312 मरीजों ने अपनी जान गवाई है।
गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 24,712 नए मामले सामने आए है। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,01,23,778 हो गई है। वहीं 312 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,46,756 हो गई है। वहीं अब एक्टिव केस 2,83,849 हैं। साथ ही कुल रिकवरी की संख्या 96,93,173 है।
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 24,712 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,01,23,778 हुई।
312 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,46,756 हुई।
देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,83,849 और कुल रिकवरी की संख्या 96,93,173 है। pic.twitter.com/GGCIKw8smu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 24, 2020
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि 23 दिसंबर तक कोरोनावायरस के लिए कुल 16,53,08,366 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 10,39,645 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।
भारत में कल(23 दिसंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 16,53,08,366 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 10,39,645 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/Zx3HgvcB4a
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 24, 2020
वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस के मामलों की बात करें तो दुनियाभर में कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 7.90 करोड़ के पार पहुंच गया है, अबतक दुनियाभर में इस महामारी की वजह से 17.37 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।हालांकि पूरी दुनिया में 5.56 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं।