newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Covid-19: भारत में कोरोना के 31,443 नए मामले, एक्टिव केस 109 दिन में सबसे कम

Covid-19 in India: बता दें कि देश में कोरोना के मामले 118 दिन के बाद सबसे कम दर्ज किए गए हैं। वहीं इस आंकड़ें के बाद अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,09,07,282 हो गई। इसके अलावा एक दिन में इस वायरस से मरने वालों की संख्या 2,020 दर्ज की गई है।

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के दैनिक मामलों में मंगलवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, देशभर में कोरोना के 31,443 नए केस सामने आए हैं। बता दें कि देश में कोरोना के मामले 118 दिन के बाद सबसे कम दर्ज किए गए हैं। वहीं इस आंकड़ें के बाद अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,09,07,282 हो गई। इसके अलावा एक दिन में इस वायरस से मरने वालों की संख्या 2,020 दर्ज की गई है। जिसकी वजह से इस महामारी से कुल मरने वालों की संख्या 4,10,784 हो गई है। वहीं कोरोना से ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 49,007 नए लोग इस वायरस से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। जिसके बाद डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 3,00,63,720 हो गई है। देश में अब सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,32,778 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस की 40,65,862 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 38,14,67,646 हुआ।