newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sawan 2023: सावन का पावन महीना आज से शुरू, हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजे शिवालय

Sawan 2023: इस बार का सावन का महीना एक नहीं बल्कि 58 दिनों का होगा क्योंकि इस बार अधिमास या मलमास या पुरुषोत्तम मास भी सावन में पड़ रहे हैं। इस तरह से देखें तो सावन का महीना आज, मंगलवार 4 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त 2023 तक रहेगा।

नई दिल्ली। सावन (Sawan) का पावन महीना शुरु हो गया है। आज 4 जुलाई 2023 से सावन (sawan month 2023) के महीने की शुरुआत हो गई है। इस बार का सावन का महीना कुल 58 दिनों का होगा क्योंकि इस बार अधिमास या मलमास या पुरुषोत्तम मास भी सावन में पड़ रहे हैं। इस तरह से देखें तो सावन का महीना आज, मंगलवार 4 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त 2023 तक रहेगा।

Sawan 2023

शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

सावन (Sawan Somwar 2023) का महीना काफी पवित्र माना जाता है। ये महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। कहा जाता है कि ये वही दिन है जब भोलेनाथ ने समुद्र मंथन के समय निकले हलाहल विष का पान किया था। ये दिन भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए काफी खास माना जाता है। ऐसे में आज सावन के पहले दिन शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। चलिए अब आपको दिखाते हैं देशभर के मंदिरों में सावन के पहले दिन भक्तों का कैसा उत्साह दिखा…

सावन महीने के पहले दिन देशभर से सामने आईं तस्वीरें-वीडियो

दिल्ली में ‘सावन’ महीने के पहले दिन चांदनी चौक के श्री गौरी शंकर मंदिर में भक्तों ने की पूजा-अर्चना. 

मध्य प्रदेश में ‘सावन’ के पहले दिन, उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजा करने के लिए भक्तों की भारी भीड़। 

सावन माह के पहले दिन अयोध्या के नागेश्वर नाथ मंदिर में लोग पूजा के लिए पहुंचे।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में भक्त सावन महीने के पहले दिन आनंदेश्वर शिव मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे। 

सावन माह के पहले दिन प्रयागराज के संगम तट पर पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे लोग। 

सावन महीने के पहले दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना।

दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा की।