newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Coronavirus in India: देश में कोरोना के 38,792 नए केस, पिछले 24 घंटे में 624 लोगों की मौत

Coronavirus in India: स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस की 37,14,441 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 38,76,97,935 हुआ।

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर का प्रकोप कम होता जा रहा है। कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, देशभर में कोरोना के 38,792 नए केस सामने आए हैं। वहीं इस आंकड़ें के बाद अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,09,46,074 हो गई। इसके अलावा एक दिन में इस वायरस से मरने वालों की संख्या 624 दर्ज की गई है। जिसकी वजह से इस महामारी से कुल मरने वालों की संख्या 4,11,408 हो गई है। वहीं कोरोना से ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 41,000 नए लोग इस वायरस से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। जिसके बाद डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 3,01,04,72 हो गई है। देश में अब सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,29,946 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस की 37,14,441 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 38,76,97,935 हुआ। वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी दी कि, भारत में कल कोरोनावायरस के लिए 19,15,501 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 43,59,73,639 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।