नई दिल्ली। देश में कोविड संक्रमण के मामलों में गिरावट देखी जा रही है। और मौतों के आंकड़े में भी पहले की तुलना में काफी कमी देखी जा रही है। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, देशभर में कोरोना के 46,148 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस आंकड़ें के बाद अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,02,79,331 हो गई। इसके अलावा एक दिन में इस वायरस से मरने वालों की संख्या 979 दर्ज की गई है। जिसकी वजह से इस महामारी से कुल मरने वालों की संख्या 3,96,730 हो गई है। बता दें कि ढाई महीने में यह पहली बार है कि मरने वालों की संख्या 1,000 से कम आई है और पिछले दो महीनों में लगातार 11वां दिन है जब संख्या 2,000 से कम रहा है। वहीं कोरोना से ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 58 हजार 578 नए लोग इस वायरस से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। जिसके बाद डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 2,93,09,607 हो गई है। अब देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,72,994 है।
भारत में #COVID19 के 46,148 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,02,79,331 हुई। 979 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,96,730 हो गई है।
58,578 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,93,09,607 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,72,994 है। pic.twitter.com/6VoptmgN89
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2021
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस की 17,21,268 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 32,36,63,297 हुआ हैं। वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोनावायरस के लिए 15,70,515 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 40,63,71,279 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15,70,515 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 40,63,71,279 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/OeWDzbrsRw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2021