newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Coronavirus in India: 24 घंटे में सामने आए 1.32 लाख नए कोरोना केस, 2,713 लोगों की मौत

Coronavirus in India: शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना 1 लाख 32 हजार 364 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 2,713 लोगों की मौत हुई है।

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के दैनिक मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना 1 लाख 32 हजार 364 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 2,713 लोगों की मौत हुई है। इन ताजा आंकड़ों के बाद अब देश में पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,85,74,350 हुई है। वहीं कुल मौतों की संख्या 3,40,702 हो गई है। भारत में कोरोना के अभी 16,35,993 एक्टिव मरीज हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 2,07,071 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है, जिसके बाद अब तक कुल 2,65,97,655 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 22,41,09,448 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 28,75,286 लोगों को पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 3 जून तक कोविड-19 के लिए 35,74,33,846 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 20,75,428 नमूनों की जांच गुरुवार को की गई।