नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर जारी है। हालांकि राहत की बात ये है कि देश में कोरोना की दूसरी लहर अब थोड़ी हल्की होती हुई दिखाई दे रही है। पिछले 24 घंटों में देश में 3,11,170 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक दिन में इस महामारी की चपेट में आने से 4,077 लोगों ने अपनी जान गवाई है। रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 3,11,170 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान मरने वालों की संख्या 4,077 दर्ज की गई। इन ताजा आंकड़ों के बाद अब देश में पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,46,84,077 हुई है। वहीं कुल मौतों की संख्या 2,70,284 हो गई है। भारत में कोरोना के अभी 36,18,458 एक्टिव मरीज हैं और 2,07,95,335 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं।
भारत में #COVID19 के 3,11,170 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,46,84,077 हुई। 4,077 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,70,284 हो गई है।
3,62,437 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,07,95,335 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 36,18,458 है। pic.twitter.com/B5Dajd8jCx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 16, 2021
वहीं कोरोनावायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 3,62,437 मरीज ठीक हुए। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोनावायरस के लिए 18,32,950 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 31,48,50,143 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 18,32,950 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 31,48,50,143 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/wi3K1uwyen
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 16, 2021
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 17,33,232 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 18,22,20,164 हुआ।