newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

भारतीय सेना ने किया स्पष्ट, कहा- 2021 के लिए नहीं टाली गई भर्ती

भारतीय सेना (Indian Army) ने मंगलवार को स्पष्ट किया है कि इस साल सेना भर्ती नहीं टाली गईं हैं। सेना ने कहा है कि इस साल होने वाली भर्तियों को टाला नहीं गया है, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में गलत खबरें आई हैं कि भर्ती को 2021 के लिए टाल दिया गया है।

नई दिल्ली। भारतीय सेना (Indian Army) ने मंगलवार को स्पष्ट किया है कि इस साल सेना भर्ती नहीं टाली गईं हैं। सेना ने कहा है कि इस साल होने वाली भर्तियों को टाला नहीं गया है, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में गलत खबरें आई हैं कि भर्ती को 2021 के लिए टाल दिया गया है। सेना ने कहा है कि राज्य सरकारों की सिफारिशों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू कर दी जाएगी।

indian army recruitment

इस संबंध में भारतीय सेना ने एक बयान में कहा, ‘मीडिया के कुछ हिस्सों में ऐसी रिपोर्ट चल रही है कि भारतीय सेना की 2021 के लिए भर्ती टल गई है, जो कि पूरी तरह से गलत है। राज्यों की सिफारिशों पर भर्ती प्रक्रिया को जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।’

भारतीय सेना अब संचालन भूमिकाओं के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों की भर्ती करती है। जल्द ही सेना मिलिट्री पुलिस के दूसरे बैच में 100 महिलाओं की भर्ती करने जा रही है। साल 2020-21 की भर्ती के लिए सेना ने एक अधिसूचना भी जारी की थी।