newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi Australia Visit: सिडनी में भारतीय महिलाओं ने PM मोदी को सुनाया स्पेशल सॉन्ग, प्रधानमंत्री ने भी दिया ऐसा रिएक्शन

PM Modi Australia Visit: इस दौरान पीएम मोदी के सामने एक भारतीय महिलाओं ने अपनी सुरीली आवाज से गाना गाने लगती है। जिसके बोल है सुनो-सुनो ओ दुनिया वालों भारत ने पुकारा है मोदी जी के नव भारत को आगे और बढ़ाना है। भारत मां के सेवक कहते रहते है नतमस्तक वो। पीएम मोदी भारतीय महिला का गाना सुनकर काफी आनंदित हो जाते है और ताली बजाने लगती है। 

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब अपने तीन देशों की यात्रा के आखिरी पड़ाव में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी पहुंच गए हैं। जहां एयरपोर्ट में पीएम मोदी का जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। उनकी आगवानी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने की। पीएम मोदी यहां 22 से 24 मई तक रहेंगे। वहीं प्रधानमंत्री मोदी की एक झलक पाने के लिए होटल के बाहर भारतीय प्रवासी की लंबी कतार लगी रही। बच्चे से लेकर बूढ़े हर कोई उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखा। पीएम मोदी का पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान प्रवासी भारतीयों ने मोदी-मोदी और भारत माता की जयकारे भी लगाए।

इस दौरान पीएम मोदी के सामने एक भारतीय महिलाओं ने अपनी सुरीली आवाज से गाना गाने लगती है। जिसके बोल है सुनो-सुनो ओ दुनिया वालों भारत ने पुकारा है मोदी जी के नव भारत को आगे और बढ़ाना है। भारत मां के सेवक कहते रहते है नतमस्तक वो। पीएम मोदी भारतीय महिला का गाना सुनकर काफी आनंदित हो जाते है और ताली बजाने लगती है।

भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल से वीडियो साझा करते हुए लिखा, सात समंदर पार, भारत की जय जयकार देखिए, ऑस्ट्रेलिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी को वहां रह रही एक एक भारतीय महिला ने कैसी सुरीली शुभकामनाएं दी। सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के पीएम मोदी भारतीय समुदाय के एक सामुदायिक कार्यक्रम में भी पहुंचेंगे। इसके अलावा वो प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय चर्चा भी करेंगे।