newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

भारतीय रेलवे के नाम एक और उपलब्धि, कश्मीर में बन रहा देश का पहला केबल रेल ब्रिज, जानें खूबियां

भारतीय रेलवे अपने नाम एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने जा रही है। बता दें कि कश्मीर में इंडियन रेलवे भारत का पहला केबल रेल ब्रिज बना रहा है। कटरा-बनिहाल रेलवे ट्रैक पर देश का पहला केबल रेल पुल बन रहा है।

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे अपने नाम एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने जा रही है। बता दें कि कश्मीर में इंडियन रेलवे भारत का पहला केबल रेल ब्रिज बना रहा है। कटरा-बनिहाल रेलवे ट्रैक पर देश का पहला केबल रेल पुल बन रहा है। जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटरा और रियासी के बीच अंजी ब्रिज बनाया जा रहा है। इसकी जानकारी खुद रेलमंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

Anji Khad Bridge

पीयूष गोयल ने ट्वीट कर रेल ब्रिज का वीडियो शेयर किया है। जिसमें बताया गया कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में बन रहा यह रेल ब्रिज इंजीनियरों के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। अंजी ब्रिज चिनाब दरिया पर बनाया जा रहा है। इसके निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों और इंजीनियर्स की सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया है।

रेलवे के मुताबिक देश का पहला केबल रेल ब्रिज 473.25 मीटर लंबा बनाया जा रहा है। जो कटरा से रियासी तक कनेक्ट होगा। इस ब्रिज को 96 केबल के सपोर्ट से बनाया जा रहा है।

Anji Khad Bridge

अंजी ब्रिज जहां बन रहा है उस जगह का भू-विज्ञान बहुत जटिल है। अत्यधिक टूटी और संयुक्त चट्टानों के बीच निर्माण कार्य किया जा रहा है। केबल पर आधारित ब्रिज के लिए एक ऊंचा पिलर बन रहा है जिसके दोनों ओर केबल बांधा जाएगा। ब्रिज के निर्णाण कार्य में लगे कर्मचारियों के लिए आधुनिक यंत्रों की व्यवस्था की गई है। जिसमें जम्प शटरिंग का भी इस्तेमाल शामिल है।