newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज भी इंटरनेट बंद, 5 करोड़ यूजर्स प्रभावित

बुधवार दिल्ली (Delhi) में ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा और किसानों के प्रदर्शन के चलते कई रास्ते बंद हैं। साथ ही आज भी इंटरनेट सेवा बंद (Internet service down) है। जिससे 5 करोड़ यूजर्स प्रभावित हुए हैं।

नई दिल्ली। एक तरफ देश मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में गणतंत्र दिवस (Republic Day) के अवसर पर सेना के पराक्रम को देख रहा था। वहीं दूसरी ओर किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसक प्रदर्शन हुआ, जिसने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। दिल्ली के कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने तांडव किया। जिसे देखते हुए प्रशासन ने दिल्ली के हिस्सों में इंटरनेट सेवा (Internet off) बंद कर दी थी। वहीं, बुधवार को ट्रैक्टर रैली में हिंसा और किसानों के प्रदर्शन के चलते दिल्ली के कई रास्ते बंद हैं। साथ ही आज भी इंटरनेट सेवा बंद है। जिससे 5 करोड़ यूजर्स प्रभावित हुए हैं।

दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा में इंटरनेट बंद

दिल्ली-एनसीआर में इंटरनेट सेवा बंद की गई है। जिससे लगभग 5 करोड़ यूजर्स प्रभावित हो रहे हैं। गृह मंत्रालय ने दिल्ली के कई हिस्सों में इंटरनेट बंद कर दिया है। जिससे यूजर्स परेशान हो रहे हैं। मंगलवार को किसानों की रैली में जमकर हंगामा हुआ जिसके बाद गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के सिंघु, गाजीपुर, टिकरी, मुकरबा चौक, नांगलोई और उनके आसपास के क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी है। साथ ही हरियाणा के तीन जिले सोनीपत, पलवल और झज्जर में भी आज शाम 5 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद हैं।

tractor rally

हरियाणा के 3 जिलों में इंटरनेट बंद

हरियाणा के 3 जिलों में आज शाम 5 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। दिल्ली में हिंसा के बाद हरियाणा के सोनीपत, झज्जर और पलवल में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा रोक दी गई हैं। जो आज शाम 5 बजे तक प्रभावी रहेगा। गृह मंत्रालय के इस आदेश के अनुसार 2जी, 3जी, 4जी, CDMA, GPRS और सभी एसएमएस सेवाएं शामिल हैं। हरियाणा में डोंगल सेवाएं भी आज 5 बजे तक बंद रहेंगी।