newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

ISRO Chief S Somanath Salary: चांद पर तिरंगा लहराने वाले इसरो चीफ को मिलती है इतनी सैलरी, हर्ष गोयनका ने ‘X’ पर बताया

ISRO Chief S Somanath Salary: 7th Pay Commission के अनुसार, इसरो चीफ सोमनाथ की मंथली आय ढाई लाख रुपये है। आय के अलावा उन्हें अन्य सुविधाएं भी मिलती है। आवास, दफ्तर आने-जाने के लिए गाड़ी सरकार की तरफ से मुहैया करवाई जाती है। इसके साथ ही एस सोमनाथ को Y प्लस श्रेणी की सुरक्षा भी मिलती है।

नई दिल्ली। 23 अगस्त 2023 का ऐतिहासिक दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुका है। दरअसल इस तारीख को भारत ने चांद पर इतिहास रच दिया था। इसरो ने चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिंग करवाई थी। इसी के साथ ही चन्द्रमा के साउथ पोल पर विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग करने वाला भारत विश्व का पहला देश भी बन गया। चंद्रयान-3 की चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद पूरे दुनिया ने इसरो और भारत को बधाई दी। अमेरिका, रूस, चीन और पाकिस्तान ने भी इसरो को बधाई दी। वहीं इस मिशन की कामयाबी के पीछे इसरो चीफ एस सोमनाथ की रही। चांद पर भारत का तिरंगा फहराने को लेकर एस सोमनाथ के महत्वपूर्ण भूमिका को नहीं भूलेगा। मिशन चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद इसरो चीफ पूरे विश्व में छा गए है।

s somnath 1

इसके बाद हर कोई उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए उत्सुक है। कुछ लोग उनके बचपन और उनकी एजुकेशन के बारे में जानना चाहता है, वहीं कई लोग उनकी मंथली इनकम जानने की कोशिश कर रहे है कि आखिर देश का चांद पर देश का नाम रोशन करने वाले इसरो चीफ को आखिर कितनी सैलरी मिलती है? तो इस खबर में हम आपको इसका जवाब देने जा रहे है।

ISRO चीफ सोमनाथ की इतनी ही है मंथली इनकम

7th Pay Commission के अनुसार, इसरो चीफ सोमनाथ की मंथली आय ढाई लाख रुपये है। आय के अलावा उन्हें अन्य सुविधाएं भी मिलती है। आवास, दफ्तर आने-जाने के लिए गाड़ी सरकार की तरफ से मुहैया करवाई जाती है। इसके साथ ही एस सोमनाथ को Y प्लस श्रेणी की सुरक्षा भी मिलती है। ISRO चीफ का पद IAS और IPS लेवल के अधिकारियों से कम नहीं होता है। बता दें कि आरपीजी ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने खुद अपने ऑफिशियल हैंडल एक्स के जरिए इसरो चीफ की सैलरी के बारे में बताया है।

उन्होंने एक्स पर लिखा, ”ISRO चीफ एस सोमनाथ की सैलरी 2.5 लाख रुपए महीना है। क्या यह सही और निष्पक्ष है?” हर्ष गोयनका के इस ट्वीट पर लोगों के लगातार रिएक्शन भी सामने आ रहे है। बता दें कि इसरो चीफ का पूरा नाम श्रीधर परिकर सोमनाथ है। 4 जनवरी 2022 को उन्हें इसरो का प्रमुख बनाया गया। चंद्रयान 3 के अलावा मिशन आदित्य एल1, मिशन मंगल, मिशन मून में भी अहम भूमिका रही है।